---विज्ञापन---

Real vs Fake: शहद नकली है या असली? इन 7 ट्रिक्स से खुद पहचानें

Real vs Fake: मिलावट के इस दौर में खाने-पीने की चीजों की भी अहम भूमिका है। जब भी नकली या मिलावटी सामान की बात आती है, तो उनमें दूध, मिठाई आदि जैसी चीजें शामिल होती हैं। आज जानते हैं कि आपकी रसोई में रखा शहद असली है या नकली।

---विज्ञापन---

Real vs Fake: असली-नकली दुनिया में लोगों की पहचान करना मुश्किल है, खाना-पीना तो बहुत दूर की बात है। मिलावटी खाने की चीजों में शहद भी शामिल है। मार्केट में नकली शहद की बिक्री तेजी से हो रही है। शहद सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, अगर यह भी मिलावटी आने लगा तो लाभ कैसे मिलेगा। शहद को एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल तथा एंटी-माइक्रोबियल आइटम माना जाता है। अगर आपको भी करनी है असली और नकली शहद की पहचान, तो ये 7 ट्रिक्स अपनाएं।

इन 7 तरीकों से लगाएं असली-नकली शहद का पता

पानी से करें टेस्ट

1 कांच के गिलास में पानी लें,  इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर घोलें। अगर शहद नीचे गिलास के तलवे पर जम जाता है तो शहद असली है, यदि शहद पानी में घुल जाता है तो समझ जाइए कि शहद नकली है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन घर पर ही करें पार्लर जैसा मेकअप, फॉलो करें ये स्टेप्स

पेपर टेस्ट

एक साफ और सफेद पेपर ले लें। इस पर 1 चम्मच शहद डाल दें। अगर पेपर शहद को सोख लेता है तो शहद नकली है। अगर शहद अपनी जगह पर चिपका रहता है तो शहद पूरी तरह से शुद्ध है।

---विज्ञापन---

Honey Benefits

फ्लेम टेस्ट

फ्लेम टेस्ट यानी आग पर टेस्ट, इसे करने के लिए आपको एक लकड़ी लेनी होगी। सबसे पहले इस लकड़ी पर थोड़ा सा कॉटन लपेटें। अब इस कॉटन वाली लकड़ी को शहद में डुबोएं। इसके बाद इस लकड़ी को आग में जलाएं। अगर लकड़ी तुरंत आग पकड़ लेती है तो शहद असली है लेकिन आग लगने में समय लगता है तो शहद मिलावटी है।

---विज्ञापन---

क्रिस्टल टेस्ट

इस टेस्ट में आपको  1 चम्मच शहद को कोल्ड टेंप्रेचर यानी फ्रीज में रखना होगा। असली शहद कुछ समय के बाद ठोस पत्थर जैसा जम जाएगा, मगर नकली शहद पहले जैसा लिक्विड और चिपचिपा ही रहेगा।

ब्रेड टेस्ट

इस टेस्ट को करने के लिए सबसे पहले एक ब्रेड ले लें। इस ब्रेड पर शहद स्प्रेड करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। 5 मिनट बाद अगर ब्रेड गीली-गीली हो जाए तो शहद नकली है। वहीं, असली शहद बिल्कुल वैसे ही रहेगा जैसे 5 मिनट पहले लगाकर रखा गया था।

---विज्ञापन---

विनेगर टेस्ट

विनेगर टेस्ट के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच विनेगर डालकर मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच शहद भी मिला लें। असली शहद होगा तो पानी बिल्कुल साफ रहेगा। अगर नकली होगा तो पानी में झाग बन जाएगा।

थंब टेस्ट

इस टेस्ट में अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता है। आपको शहद का एकतार होने की परख करनी होगी। इसके लिए आपको शहद की एक बूंद को अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखना होगा। अगर खींचते समय शहद में एकतार बन रही है तो शहद असली है। वहीं, नकली शहद पतली-पतली तारों के साथ ज्यादा चिपचिपा लगेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 01:35 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola