हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ज्यादा सोने से सेहत पर कैसा होगा असर, इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

Over Sleeping Side Effects: इंसान के लिए सोना जरूरी है। सोने से सेहत अच्छी रहती है, मगर कितना सोना सही होता है। क्या ज्यादा घंटे सोने के कुछ नुकसान भी है? जानिए रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

Over Sleeping Side Effects: स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ-साथ सोना भी जरूरी होता है लेकिन सेहत के हिसाब से कितनी देर सोना फायदेमंद होता है। हालांकि, सोने का नियम कहता है कि कम घंटे भी आपको बीमार कर सकते हैं और ज्यादा घंटे सोना भी नुकसानदायक हो सकता है। सुकून की नींद लेना सभी के लिए जरूरी है ताकि थकान दूर हो सके और काम करने में फोकस बढ़ सके लेकिन कुछ लोग गहरी नींद के नाम पर इतना सो जाते हैं कि घंटों का भी ध्यान नहीं रखते। पर क्या आप जानते हैं 10 से ज्यादा घंटे सोना किसी के लिए भी सही नहीं होता, ऐसा करने से कई गंभीर बीमारियां आपको घेर सकती हैं। चलिए इस बारे में जानते हैं सब कुछ।

ज्यादा सोने से हो सकती हैं ये बीमारियां

1. दिल के रोग

आजकल लोग रात भर जागते हैं और फिर सुबह लेट तक या यूं कहें कि दिन तक सोते रहते हैं, मगर ऐसा करना सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। ज्यादा देर तक सोने से महिलाओं में हृदय रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि जो महिलाएं 9 से 11 घंटे सोती हैं, उनमें 38% तक हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

2. मोटापा

विज्ञापन

जो लोग नॉर्मल स्लीप टाइम से ज्यादा देर तक सोते हैं, उनका शरीर अपने आप ही यह संकेत देने लगता है कि वह स्वस्थ नहीं है। उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। अक्सर जो लोग ज्यादा सोते हैं, वे ज्यादा वजन के चलते परेशान रहते हैं। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि जो लोग 7 घंटे सोते हैं, वे मोटापे के शिकार जल्दी नहीं होते क्योंकि इन लोगों को पर्याप्त भोजन और शारीरिक गतिविधि का समय मिलता है।

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

3. सिरदर्द

यह ज्यादा सोने वालों की सबसे कॉमन प्रॉब्लम है। जो लोग अपनी नींद को रात के बजाए दिन के समय पूरा करते हैं, उन्हें हमेशा सिरदर्द की परेशानी बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गलत समय की नींद हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करती है।

विज्ञापन

4. डिप्रेशन

रात को कम और दिन में घंटों सोने वाले लोगों के अंदर तनाव बढ़ने लगता है। असल में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अनिद्रा से डिप्रेशन वाले हार्मोन रिलीज होते हैं।

विज्ञापन

5. हाइपरसोमनिया

यह नींद से जुड़ी एक बीमारी ही है। इसके शिकार लोग अक्सर लम्बी-लम्बी, ज्यादा घंटों वाली नींद लेते हैं। इस बीमारी में लोगों को दिन में बार-बार झपकियां आती हैं। यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ही ज्यादा प्रभावित करती है। यह बीमारी ज्यादातर शराब और नशीले पदार्थों के सेवन करने और तनाव लेने से होती है।

विज्ञापन

कितने घंटे सोना चाहिए?

18 से 58 साल के उम्र के लोगों को 7 से 8 घंटे सोना चाहिए।
इसके अलावा जो इनसे कम उम्र के लोग हैं उन्हें लगभग 8 से 9 घंटों की नींद लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola