Ovarian Cancer Ke Lakshan: महिलाओं में अंडाशय या ओवरी का कैंसर तब होता है जब ओवेरियन ट्यूब में एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं और तेजी से बढ़ने लगती हैं. इससे ट्यूमर (Tumor) बनना शुरू हो जाता है. इस ट्यूमर की समय रहते पहचान हो जाए तो सर्वाइवल रेट बढ़ जाता है. महिलाओं के साथ ओवेरियन या सर्वाइकल कैंसर में सबसे बड़ी परेशानी यह आती है कि इन कैंसर के लक्षण आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं और इसीलिए पहचानने मुश्किल होते हैं. लेकिन, अगर सटीक लक्षण पता हों और ये लक्षण कई दिनों से जस के तस बने हुए हों तो डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, यहां उन 3 दिक्कतों का जिक्र किया जा रहा है जो पेट से जुड़ी हैं और अंडाशय के कैंसर का लक्षण (Ovarian Cancer Symptoms) हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं, डॉक्टर ने बताए चेतावनी संकेत, कारण और बचने के तरीके
ओवेरियन कैंसर के क्या लक्षण होते हैं
- ओवेरियन कैंसर में हर समय पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है, खाना खाने में तकलीफ होती है और कुछ खाते ही पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है.
- पेट में दर्द रहता है, पेट के निचले हिस्से में या पेल्विस में दर्द रहता है.
- पेशाब से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं, खासतौर से एकदम से पेशाब लगता है और पेशाब कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.
इन दिक्कतों पर भी रखें नजर
ओवरी के कैंसर में पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों पर भी नजर बनाए रखना जरूरी है. पीरियड्स ना आना, बहुत ज्यादा दिनों तक आना, बहुत कम आना या फिर मेंस्ट्रुअल साइकिल का बदल जाना वगैरह परेशानियों में डॉक्टर से जांच जरूर कराएं. लंबे समय से कब्ज की दिक्कत होना, पेट में प्रेशर महसूस होना, शरीर में बहुत ज्यादा थकान रहना और शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होना भी खतरे की घंटी हो सकता है, इन दिक्कतों को नजरअंदाज ना करें.
ओवेरियन कैंसर का इलाज कैसे होता है
सर्जरी – ओवेरियन कैंसर के ज्यादातर मामलों में सर्जरी (Ovarian Cancer Surgery) की जा सकती है. ओवेरियन कैंसर में कई बार गर्भाशय को हटाए बिना भी ट्यूमर को निकाला जा सकता है.
कीमोथेरैपी – इस ट्रीटमेंट में मरीज को ऐसी दवा दी जाती है जो शरीर के हर हिस्से तक असर दिखाती है. ऐसा खासकर उन मामलों में होता है जहां कैंसर के फैलने की संभावना नजर आती है.
हार्मोन थेरैपी – कैंसर से लड़ने के लिए हार्मोन ब्लॉकिंग ड्रग्स दिए जाते हैं. ओवेरियन स्टोमल ट्यूमर में यह ट्रीटमेंट प्रभावी होता है.
टार्गेटेड थेरैपी – टार्गेटेड थेरैपी में उन ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है जो सीधा कैंसर की सेल्स को नष्ट करती हैं और इस दौरान नॉर्मल सेल्स को कम से कम नुकसान पहुंचाती हैं.
रेडिएशन थेरैपी – इसमें हाई एनर्जी पार्टिकल्स या एक्स-रे के इस्तेमाल से कैंसर सेल्स को टार्गेट किया जाता है. ज्यादा रेडिएशन थेरैपी को कीमोथेरैपी के साथ किया जाता है या तब किया जाता है जब मरीज पर बाकी ट्रीटमेंट ज्यादा काम नहीं करते हैं.
ओवेरियन कैंसर के क्या कारण होते हैं
- परिवार में अगर किसी को यह कैंसर रहा हो
- अगर कोई महिला कभी प्रेग्नेंट नहीं हुई है
- समय से पहले पीरियड्स शुरू होना या देरी से मेनोपॉज होना
- जिसे आंतों, यूट्राइन या ब्रेस्ट का कैंसर रहा हो
- हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरैपी से ओवेरियन कैंसर की संभावना बढ़ जाती है
- ओवरवेट होना या मोटापे का शिकार होना.
यह भी पढ़ें – खाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS के प्रोफेसर ने बताया नहीं आएगा Blood Sugar में उछाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
16 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
19 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
21 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
23 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Health Ministry
First published on:
Know More: Editorial Guidelines