खाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS के प्रोफेसर ने बताया नहीं आएगा Blood Sugar में उछाल

How To Control Blood Sugar: एम्स, नई दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजी, मेटाबॉलिज्म और डायबिटीज डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत से जानिए खाना खाने के बाद 10 मिनट के लिए क्या किया जाए जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहे और बढ़े नहीं.

Blood Sugar Control

खाने के बाद कैसे कम करें ब्लड शुगर, जानिए यहां. Image Credit - AI

Blood Sugar Spike After Eating: खाना खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ने लगता है और सटीक रूप से देखा जाए तो खाने के 30 से 90 मिनट बाद ब्लड शुगर में उछाल देखने को मिलता है. ऐसे में अगर व्यक्ति को डायबिटीज (Diabetes) है या फिर वह डायबिटीज से बचना चाहता है तो उसे अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने पर ध्यान देना जरूरी है. एम्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए पोस्ट में एम्स नई दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजी, मेटाबॉलिज्म और डायबिटीज डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत ने बताया है कि खाना के बाद अगर 10 मिनट यह एक काम कर लिया जाए तो ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और कंट्रोल में रहता है. यहां जानिए डॉक्टर किस काम को करने की सलाह दे रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाने के बाद कैसे कम होगा ब्लड शुगर लेवल

डॉ. राजेश खड़गावत की सलाह है कि भोजन करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए हल्की सैर या आरामदायक गति से चलता चाहिए. इससे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल्स नहीं बढ़ते हैं और कंट्रोल में रहते हैं. इसका फायदा खासतौर से उन लोगों को मिलता है जिन्हें खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने की दिक्कत होती है. खाने के बाद वॉक करने की आदत डायबिटीज की जटिलताओं और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

सुबह-शाम वॉक करने पर मिलेगा फायदा

विज्ञापन

डायबिटीज को रोकने के लिए और ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल (Blood Sugar Control) में रखने के लिए रोजाना 30 से 45 मिनट की वॉक की जा सकती है. सुबह और शाम के समय की गई वॉक फायदेमंद साबित हो सकती है. इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है.

क्या खाना खाने से पहले कर सकते हैं वॉक

विज्ञापन

जिस तरह खाना खाने के बाद वॉक करना फायदेमंद है उसी तरह खाना खाने से पहले भी वॉक की जा सकती है.

इन बातों का रखें खास ख्याल

विज्ञापन
  • खाना खाने के तुरंत बाद भारी व्यायाम करने से बचना चाहिए
  • घुटनों में दर्द की शिकायत हो तो बैठकर या लेटकर एक्सरसाइज करें
  • शारीरिक गतिविधि को पूरी तरह से ना छोड़ें बल्कि एक्टिव रहने की कोशिश करें.

किन-किन कारणों से बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

यूएस के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, ऐसे कुछ कारण हैं जो ब्लड शुगर स्पाइक यानी अचानक से ब्लड शुगर बढ़ने की वजह बन सकते हैं –

विज्ञापन

सनबर्न – सूरज की तेज रोशनी से जल जाने पर स्ट्रेस होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ने लगते हैं.

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स – कुछ स्टडीज बताती हैं कि आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से ब्लड शुगर लेवल्स भी बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

नींद ना लेना – नींद की कमी होने पर इंसुलिन ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है और ब्लड शुगर बढ़ने लगती है.

कॉफी – बिना स्वीटनर्स के भी हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) से परेशान लोग कैफीन के प्रति सेंसिटिव हो जाते हैं. इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है.

विज्ञापन

ब्रेकफास्ट ना करना – अगर आप अपना ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं तो इससे लंच और डिनर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.

सुबह के समय बढ़ना – सुबह के समय हार्मोन्स में वृद्धि होने लगती है जिस चलते सुबह ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है.

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन – शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड शुगर कोन्सन्ट्रेटेड होने लगती है.

नोज स्प्रे – कुछ स्प्रे में केमिकल्स होते हैं जो लिवर को ट्रिगर कर सकते हैं और इससे ब्लड शुगर बढ़ सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source - AIIMS, CDC

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ