Oral Hygiene Linked To Diabetes And Heart Attack: आप यह पढ़कर चौंक जाएंगे कि आपके मुंह की सेहत आपके पूरे शरीर की सेहत से जुड़ी हुई है। दांतों में दर्द या मसूड़ों से खून आना ही सिर्फ मुंह की परेशानी नहीं है, बल्कि ये डायबिटीज (Diabetes) और दिल की बीमारी (Heart disease) का जोखिम भी बढ़ाती हैं। आइए जानें कैसे?
खराब डेंटल हाइजीन को अलग-अलग बीमारियों से जोड़ा गया है। ज्यादातर लोगों को सांसों से स्मेल आना भी महसूस होती है, जिसे हेलिटोसिस कहा जाता है, यह काफी सामान्य है और इस पर जल्द ही ध्यान दिया जाना चाहिए। रिसर्च डायबिटीज और पेरियोडोंटल (मसूड़ों) रोग के बीच एक बाई डायरेक्शन संबंध का सुझाव देता है । डायबिटीज वाले लोगों में मसूड़ों की बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है और इसके विपरीत, मसूड़ों की बीमारी ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना कठिन बना सकती है।
पेरियोडोंटल रोग सूजन का कारण बनता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस खराब हो सकता है और डायबिटीज के रोगियों में ग्लाइसेमिक के कंट्रोल को खराब कर सकता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस एक ऐसी स्थिति है जब आपकी मांसपेशियों, फैट और लिवर की सेल्स इंसुलिन (हार्मोन) के प्रति अच्छी तरह से प्रतिक्रिया नहीं करती हैं और आपके खून से ग्लूकोज को आसानी से नहीं ले पाती हैं।
इसका परिणाम, आपका पेनक्रियाज ग्लूकोज को आपकी सेल्स में प्रवेश करने में मदद करने के लिए ज्यादा इंसुलिन बनाता है। यह शरीर में इंसुलिन के लेवल में असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे डायबिटीज हो सकता है।
क्या कहती है स्टडी
जर्नल ऑफ पीरियडोनटोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि डायबिटीज वाले लोग नॉन डायबिटिक लोगों की तुलना में गंभीर मसूड़ों की बीमारी के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होते हैं।
खराब ओरल हेल्थ, खासकर मसूड़ों की बीमारी, पुरानी सूजन का कारण बन सकती है, जो दिल की बीमारी के विकास से जुड़ी है। मसूड़ों की बीमारी से ओरल बैक्टीरिया ब्लड फ्लो में प्रवेश कर सकते हैं और आर्टिरियल प्लेग का निर्माण कर सकती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
एक सिस्टमैटिक रिव्यू में पाया गया कि पेरियोडोंटल रोग जोखिम फैक्टर से दिल की बीमारी के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है। डायबिटीज शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है, जिससे व्यक्ति मसूड़ों की बीमारी के प्रति सेंसिटिव हो जाता है। मसूड़ों की बीमारी से सूजन, बैक्टीरिया और इन्फ्लेमेशन सूजन से प्रीडायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है। मसूड़ों की बीमारी निरंतर सूजन का कारण बन सकती है, जो ब्लड फ्लो के माध्यम से फैलती है, जिससे ब्लड वेसल्स को नुकसान होता है। इससे दिल से जुड़ी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है।
ओरल हाइजीन कैसे बनाएं रखें
ब्रश करना और फ्लॉसिंग करना
फ्लोराइड टूथपेस्ट से दिन में दो बार ब्रश करना और रोजाना फ्लॉसिंग करना प्लाक को कम करता है और बैक्टीरिया के प्रसार को रोकता है, जिससे मसूड़ों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।
नियमित डेंटल चेकअप
ओरल समस्याओं का जल्दी पता लगाने समय-समय पर डेंटल चेकअप कराना चाहिए।
बैलेंस डाइट
मीठे और एसिडिक फूड्स को कम करें और फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर डाइट को अपनाने से ओरल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।
ये भी पढ़ें- गुजिया और मिठाइयां खाने से हो रही है गैस? इन 5 देसी नुस्खों से मिलेगी राहत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
3 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
5 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
8 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
9 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
12 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines