Cancer Causes And AIIMS Research: कैंसर की बीमारी का संबंध सिर्फ खान-पान या लाइफस्टाइल से नहीं है। हम कैसे रहते हैं, हम कितना हाइजीन मेंटेन करते हैं और सही से दांतों की सफाई करते हैं या नहीं, इस पर भी निर्भर करता है। हाल ही में हुई एम्स की रिसर्च में इस बारे में बताया गया है कि कैंसर को हराना खासतौर पर मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए हमें माउथ हेल्थ यानी ओरल हेल्थ को सही रखना जरूरी होता है। कैंसर का हाइजीन से गहरा नाता है इसलिए इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
क्या कहती है रिसर्च?
नई रिसर्च में इस बात के बारे में बताया गया है कि मुंह की सफाई से न सिर्फ दिल, डायबिटीज और गर्भावस्था पर असर पड़ता है बल्कि यह कैंसर से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। एम्स, दिल्ली के ऑन्कोलॉजी विभाग की स्टडी में इस बात को साफ तौर पर बताया गया है कि जो मुंह की सफाई सही तरीके से करते हैं, उन कैंसर मरीजों की रिकवरी भी बेहतर तरीके से होती है। साथ ही, कैंसर होने की संभावनाएं भी कम होती हैं। रिसर्च के मुताबिक, हेड एंड नेक कैंसर की संभावना भी हमारे अच्छे ओरल हेल्थ से कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लिए क्या चीज जिम्मेदार? बचपन से क्यों ख्याल रखना जरूरी
कैंसर के इलाज में मुंह की सफाई क्यों जरूरी?
कैंसर का इलाज करवाते समय रेडिएशन थेरेपी ली जाती है। यह थेरेपी इतनी स्ट्रांग होती है कि मुंह के गुड बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे ओरल हेल्थ और बिगड़ जाती है। इससे डेंटल प्रॉबलम्स भी हो सकती है। इसलिए, इस समय उन्हें अपने इलाज के साथ-साथ सही ओरल हाइजीन मेंटेन करना होता है।
कैसे मेंटेन होगी सही ओरल हेल्थ?
इसके लिए रिसर्च टीम बताती हैं कि बच्चों को शुरू से ही अच्छी ब्रशिंग हैबिट्स सिखाना बेहतर तरीका है। वहीं, बच्चों और बड़ों के लिए ब्रशिंग प्रोग्राम शुरू किए जा सकते हैं, जो उन्हें ओरल हेल्थ के बारे में बता सके। ब्रश करने के सही तरीकों को समझाना और सिखाना एक प्रोसेस है, जिसे किसी डेंटिस्ट द्वारा सीखा जा सकता है। मगर किसी भी तरह की ओरल हेल्थ प्रॉब्लम का इलाज करने के लिए सरकार को आसान और सस्ते टेस्ट का विकास कर सकती है।
ओरल कैंसर के संकेत
- मुंह में घाव और गले में गांठ होना।
- मुंह के अंदर लाल धब्बे और चकत्ते।
- निगलने और चबाने में कठिनाई होना।
- आवाज में बदलाव होना।
- ढीले दांत।
- वेट लॉस होना।
ये भी पढ़ें- कोविड वैक्सीन नहीं, कार्डियक अरेस्ट का ये असली कारण, AIIMS के बाद कर्नाटक से आई नई रिसर्च रिपोर्ट
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
2 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
5 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
5 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
7 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
8 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines