Muh Ka Cancer: भारत में हर साल मुंह के कैंसर के 1,00,000 मामले दर्ज होते हैं. मुंह का कैंसर (Oral Cancer) होंठों, जीभ, गाल या मुंह के किसी भी हिस्से में होने वाला कैंसर है. मुंह का कैंसर अगर ज्यादा फैल जाए और समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो आगे चलकर कैंसर वाले हिस्से को काटकर निकालने की जरूरत भी पड़ सकती है. ऐसे में समय रहते मुंह के कैंसर की पहचान करके ट्रीटमेंट शुरू करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए किस उम्र के लोगों को मुंह का कैंसर हो सकता है, इस कैंसर के क्या लक्षण हैं और मुंह का कैंसर (Mouth Cancer) होने का खतरा सबसे ज्यादा किसे रहता है.
यह भी पढ़ें – खाने की नली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं?
किस उम्र के लोगों को मुंह के कैंसर का ज्यादा खतरा रहता है
भारत में 40 से 60 साल की उम्र के लोग मुंह के कैंसर के ज्यादा शिकार होते हैं. लेकिन, हालिया आंकड़ों के मुताबिक 40 साल से कम उम्र के लोग भी मुंह के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं. सबसे ज्यादा 45 से 49 साल की उम्र के पुरुष और 50 से 64 साल की उम्र की महिलाएं मुंह के कैंसर का शिकार होती हैं.
किन लोगों को मुंह के कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है
तंबाकू – मुंह का कैंसर तंबाकू खाने वाले लोगों को हो सकता है.
शराब पीना – एल्कोहल का सेवन मुंह के कैंसर के रिस्क (Oral Cancer Risk) को बढ़ाता है.
पान चबाना – पान चबाने पर मुंह के कैंसर का खतरा रहता है.
पोषक तत्वों की कमी- शरीर में पोषक तत्वों की कमी कैंसर की वजह बन सकती है.
रेडिएशन एक्सपोजर – रेडिएशन एक्सपोजर से भी मुंह का कैंसर हो सकता है.
क्रोनिक दिक्कतें – क्रोनिक इरिटेशन से या हेड या नेक कैंसर की हिस्ट्री रही हो तो भी मुंह का कैंसर हो सकता है.
मुंह के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं
- मुंह में सफेद या लाल चकत्ते नजर आना
- मुंह में दाना या छाला हो जाना (Oral Cancer Symptoms) जो जल्दी ठीक नहीं होता है
- मुंह में सूजन नजर आना
- कुछ भी निगलते हुए तकलीफ होना
- गर्दन में दर्द बने रहना
- आवाज में बदलाव आना
- बिना किसी कारण के वजन कम होना
- स्वाद में बदलाव आना
- थोड़ा भी मसाले वाला खाना नहीं खाया जाता है
- मुंह खोलने में दिक्कत होना
- कान में दर्द महसूस होना मुंह के कैंसर के लक्षणों में शामिल है.
यह भी पढ़ें – मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
52 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines