खाने की नली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं?
Khane Ki Nali Me Cancer: खाने की नली में कैंसर होने पर इसके शुरुआती लक्षण समझने में दिक्कत आती है. ऐसे में यहां जानिए कौन से लक्षण बताते हैं कि भोजन नली में कैंसर हो गया है.

Bhojan Nali Me Cancer Ke Lakshan: भोजन नली गले से शुरू होकर पेट तक जाती है. यह लंबी नली होती है जो खाना निगलने में मदद करती है. खाने की नली का कैंसर भोजन नली की आंतरिक परत पर पनपता है और ट्यूमर बढ़ने लगता है. कई बार भोजन नली का कैंसर (Esophagus Cancer ) होने पर इसके लक्षण आम दिक्कतों जैसे ही लगते हैं, लेकिन इन लक्षणों को पहचानने में देरी नहीं करनी चाहिए. यहां जानिए भोजन नली का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं.
निगलने में दिक्कत होना
2 / 7भोजन नली का कैंसर होने पर निगलने में दिक्कत होती है. अगर 2 से 3 हफ्तों तक निगलने में दिक्कत आए तो यह भोजन नली के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
छाती में जलन
3 / 7भोजन नली के कैंसर में भोजन नली में जलन होती है जिसके कारण छाती में जलन महसूस होने लगती है.
खांसी होना
4 / 7भोजन नली के कैंसर में खांसी हो सकती है. इसमें आवाज में भी बदलाव आने लगता है और आवाज में भारीपन महसूस हो सकता है.
बिना कोशिश के वजन कम होना
5 / 7कैंसर का एक बड़ा लक्षण यह है कि बिना कोशिश के ही वजन कम होने लगता है. भोजन नली का कैंसर होने पर भी ऐसा ही होता है.
पाचन बिगड़ना
6 / 7भोजन नली के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इस कैंसर में पाचन पर असर पड़ता है. खाना ठीक तरह से नहीं पचता है और पेट में तकलीफ बनी रहती है.
डॉक्टर से कब मिलें
7 / 7अगर आपको भोजन नली के कैंसर के यहां बताए लक्षणों में से 1-2 लक्षण भी नजर आने लगे हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें.