किडनी स्टोन की समस्या काफी दर्द देने वाली और लंबे समय तक परेशान करने वाली समस्या होती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि किडनी स्टोन के लक्षण सिर्फ पेशाब में दिखते हैं या फिर किडनी पर जब दर्द उठेगा, तभी किडनी से जुड़ी कोई समस्या होगी, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा अलग है. आपको शायद इस मालूम न हो, लेकिन कमर के एक साइड पर दर्द रहना भी किडनी स्टोन का एक बड़ा संकेत हो सकता है, जो वक्त के साथ गंभीर हो सकता है और लंबे समय तक इस दर्द को गैस समझकर नजरअंदाज करना किडनी स्टोन से दूसरी गंभीर बीमारी की ओर ले जा सकती है.
यह भी पढ़ें: पेशाब करते हुए जलन, दर्द और खुजली मूत्राशय के कैंसर का हो सकता है लक्षण, जानिए Bladder Cancer Symptoms कैसे पहचानें
किडनी स्टोन की समस्या पैदा कैसे होती है?
NIDDK के अनुसार, किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक कठोर, कंकड़ जैसी गांठ होती है, जो पेशाब में कुछ खनिजों की मात्रा बढ़ने के कारण एक या दोनों किडनी में बन सकती है. इसका आकार रेत के छोटे दाने से लेकर मटर के दाने जितना हो सकता है. कुछ दुर्लभ मामलों में यह गोल्फ की गेंद जितनी बड़ी भी हो सकती है.NIDDK के अनुसार, छोटी पथरी बिना ज्यादा दर्द के पेशाब के रास्ते निकल सकती है, जबकि बड़ी पथरी रास्ते में फंसकर तेज दर्द या खून आने की समस्या पैदा कर सकती है.
कमर के एक साइड दर्द हो सकता है स्टोन का संकेत
इसके लक्षणों को समझें, तो कई लक्षण लोगों को आसानी से चकमा दे देते हैं. NHS के अनुसार,
- आमतौर पर पेट के किनारे या पीठ के निचले हिस्से में शुरू होता है.
- यह दर्द जांघ के ऊपरी अंदरूनी हिस्से (ग्रोइन), अंडकोष या योनि के मुहाने के आसपास के हिस्से तक फैल सकता है.
- दर्द आ-जा सकता है – कभी-कभी यह बहुत तेज हो सकता है, और कभी-कभी कम दर्द हो सकता है या दर्द पूरी तरह ठीक हो सकता है.
आपको दूसरे लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे:
- तेज बुखार, या गर्मी, ठंड या कंपकंपी महसूस होना
- जी मिचलाना या उल्टी होना
- बार-बार पेशाब आने की जरूरत महसूस होना
किडनी की समस्या से कैसे मिलेगी राहत?
किडनी स्टोन का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि उसका अभी साइज कितना है. अगर स्टोन का साइज बड़ा है, तो ऑपरेशन ही इसका इलाज है. NHS के अनुसार, शुरुआती स्थिति में अगर आप वयस्क हैं तो रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं, बच्चों को रोजाना 1 से 2 लीटर पानी पीना चाहिए. पानी में ताजा नींबू का रस मिलाएं, ज्यादा फिजी, कैफीन वाली या शराब वाली ड्रिंक्स पीने से बचें, ध्यान रखें कि आपकी डाइट में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो.
अब सवाल उठता है कि स्टोन की समस्या में क्या नहीं करना चाहिए? NHS के अनुसार, अपनी डाइट में बहुत ज्यादा नमक न लें, बड़ों को दिन में 6 ग्राम से कम नमक लेना चाहिए और 11 साल से कम उम्र के बच्चों को अपनी उम्र के हिसाब से इससे भी कम नमक लेना चाहिए.इतना ही नहीं, अपने डॉक्टर से बात किए बिना अपनी डाइट में कोई बदलाव न करें.
यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें? घर पर कॉमन कोल्ड से राहत पाने के आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
28 mins agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
9 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines