How To Make Oats Namakpare: ओट्स में फाइबर, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा, प्रोटीन, मैगनीशियम,पोटैशियम, जस्ता,फास्फोरस और सेलेनियम जैसे कई हेल्दी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए ओट्स से बनी चीजों जैसे- मसाला ओट्स या मिल्क ओट्स को नाश्ते में खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने ओट्स के नमकपारे बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ओट्स के नमकपारे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप हेल्थ के प्रति जागरूक रहते हैं तो ये एक बेस्ट ऑप्शन है। इनको आप वेट लॉस जर्नी के दौरान बेझिझक होकर खा सकते हैं। इनको बनाने में भी आपको कुछ ही समय लगता है, तो चलिए जानते हैं ओट्स के नमकपारे (How To Make Oats Namakpare) बनाने की विधि-
ओट्स नमकपारे बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 30 ग्राम गेहूं का आटा
- 20 ग्राम ओट्स ( भुना पाउडर)
- थोड़ी सी अजवाइन
- आवश्यकतानुसार पानी
- 5 मिली रिफाइंड ऑयल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – Blood Pressure Control: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है पौष्टिक मखाना खिचड़ी, ये रही बनाने की विधि
ओट्स नमकपारे कैसे बनाएं? (How To Make Oats Namakpare)
- ओट्स नमकपारे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में भुना हुआ ओट्स पाउडर डालें।
- फिर आप इसमें आटे डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें ऑयल, नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालते हुए आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस गुंथे हुए आटे को एक गीले कपड़े से ढककर रख दें।
- फिर आप इस आटे की लोईयां बनाकर थोड़ा मोटा बेल लें।
- इसके बाद आप इनको एक चाकू की मदद से डायमंड शेप के नमकपारे काट लें।
- फिर आप एक बेकिंग ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इसमें कटे हुए नमकपारे को ओवन में रखकर 5-10 मिनट तक बेक कर लें।
- अब आपके टेस्टी और हेल्दी ओट्स के नमकपारे बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको थोड़ी देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप इनको किसी हवाबंद डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
5 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
7 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
10 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
14 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines