---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

वजन घटाने और हार्ट पेशेंट के लिए फायदेमंद है Oats, डायटीशियन ने दी परफेक्ट एडवाइस

Oats Benefits: ओट्स एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे सेहत के लिए बड़ा ही फायदेमंद माना जाता है। हम आपको बताते हैं ओट्स खाने का सही तरीका, जिससे शरीर को लाभ होगा। आइए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं, इसे खाने का सही तरीका।

---विज्ञापन---

Oats Benefits: आजकल लोग नाश्ते में हेल्दी और तुरंत तैयार हो जाने वाला फूड ढूंढते हैं। ओट्स, इनमें सबसे बेस्ट है। यह हेल्दी होता है, अलग-अलग फ्लेवर्स और काफी स्वादिष्ट भी होता है। साथ ही, यह कम समय में भी तैयार हो जाता है। ओट्स के हेल्थ बेनेफिट्स की बात करें, तो यह प्रोटीन, फाइबर, आयरन के साथ मिनरल्स से भी भरपूर होता है। इसे नाश्ते में खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। ओट्स खाने से आपका वेट गेन और वेट लॉस, दोनों हो सकता है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं Oats खाने का सही तरीका क्या है?

ओट्स के फायदों के बारे में हमें डायटीशियन-न्यूट्रिशनिस्ट प्रेरणा चौहान बता रही हैं। प्रेरणा एक यूट्यूब पेज चलाती हैं, जहां वे सेहत और खान-पान के फायदेमंद तौर-तरीकों के बारे में लोगों को सलाह देती हैं। उन्होंने हाल ही में ओट्स के फायदे और उसे खाने के तरीकों के बारे में बताया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

हेल्दी ब्रेकफास्ट है Oats

डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि ओट्स सबसे फायदेमंद ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। यह फूड न्यूट्रिशन का पावर हाउस है। इसे रोजाना खा सकते हैं। इसमें कई विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं। ये फोलेट, सल्फर युक्त अमीनो एसिड और फाइटिक एसिड जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का भी सोर्स है। इसलिए नाश्ते में ओट्स का सेवन एक हेल्दी विकल्प है। हालांकि, डायटीशियन बताती हैं कि आजकल ओट्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के अलग-अलग तरीके वायरल हो रहे हैं लेकिन वे सभी सही नहीं हैं और न ही सेहतमंद हैं। ओट्स को सिर्फ सिंपल तरीके से खाना चाहिए। हर इंसान अपनी जरूरत के हिसाब से उसे बनाकर खाएगा, तो शरीर को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

कैसे खाएं ओट्स?

डायटीशियन प्रेरणा के अनुसार, वेट गेन और वेट लॉस में ओट्स खाने के तरीके अलग होते हैं और हर रोग के हिसाब से भी इसे तैयार करके खाया जा सकता है।

वेट गेन के लिए- अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे आपको रातभर पानी में भिगोकर रखना है और सुबह दूध, केले, खजूर, चिया सीड्स के साथ-साथ पसंद के नट्स मिलाकर खा सकते हैं। इसमें पीनट बटर डालकर खाने से भी वेट गेन में मदद मिलती है। इसमें चीनी की जगह शहद मिलाएं।

---विज्ञापन---

वजन घटाने के लिए- वेट लॉस के लिए आपको रोल्ड ओट्स खाने हैं। इन ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आपको ओट्स को गर्म पानी में डालकर भिगोकर रखना होगा। गर्म पानी में ओट्स पकाकर इसमें शहद या फिर बटर मिल्क जिसे छाछ कहा जाता है, मिलाकर खा सकते हैं। इस तरीके से खाने पर आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप लम्बे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करेंगे।

---विज्ञापन---

हार्ट और लिवर पेशेंट्स के लिए- अगर कोई इन अंगों के रोगों से परेशान है और अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहता है, तो उसे ओट्स का सेवन सही तरीके से करना चाहिए। डायटीशियन प्रेरणा बता रही हैं कि लिवर डिजीज के रोगियों को अपनी डाइट में छाछ या दही शामिल करना चाहिए। इसलिए, ओट्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुनगुने पानी में ओट्स को भिगोकर रखना है। इसके बाद, ओट्स में दही या छाछ डालकर अच्छे से मसल लें, इसके बाद इसमें भुना जीरा पाउडर, पुदीने के पत्तों का पाउडर और थोड़ा काला नमक मिलाकर बनाए। रोल्ड ओट्स का सेवन इनके लिए ज्यादा बेनेफिशियल रहेगा।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 29, 2024 02:19 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola