Nutrition Deficiency Symptoms: हेल्दी रहने के लिए शरीर में पोषक तत्व होना जरूरी है। इन तत्वों की कमी से आप कई गंभीर बीमारियों से जूझ सकते हैं। यदि आपका शरीर स्वस्थ नहीं है, तो कुछ संकेत जरूर देता है, जिससे इस बात का पता चल सकेगा कि आपके शरीर में किस पोषक तत्व की कमी हो रही है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में और कैसे इनकी पूर्ति घर में ही बिना दवाओं के कर सकते हैं।
ये 5 संकेत हैं शरीर में पोषक तत्व की कमी के संकेत:
हर वक्त नींद आना
रातभर पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको दिनभर नींद आती रहती है, तो यह इशारा है शरीर में मैग्नीशियम की कमी का। मैग्नीशियम की कमी से डायबिटीज और हाई बीपी होने की समस्या रहती है। अगर आपको शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ानी है, तो रोजाना पालक का जूस पीना शुरू कर दें। लगातार 1 हफ्ते इसका जूस आपकी नींद को बेहतर बनाने का काम करता है।
ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय
एनर्जी की कमी
अगर आप हर समय लो फील करते हैं या किसी भी काम को करने में बहुत कमजोर फील करते हैं, तो यह संकेत है आपके शरीर में आयरन की कमी का। आयरन शरीर का सबसे जरूरी तत्व होता है, इसकी कमी से आपके शरीर में खून की कमी हो सकती है। आपको एनीमिया हो सकता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए मुट्ठीभर किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें। 10 दिन ऐसा करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होने लगती है।
कमजोरी (Weakness)
कमजोर शरीर में लगातार थकावट बनी रहती है। कमजोरी से मांसपेशियों में दर्द होता है। सांस लेने में तकलीफ होती है। कमजोर शरीर आपको किसी भी काम को करने में बाधा पैदा करता है। कमजोरी से फोकस करने में भी दिक्कतें पैदा होती हैं। इसे दूर करने का सबसे सरल उपाय है रोजाना खाली पेट 1 नारियल पानी पीना। नारियल पानी शरीर में पोटेशियम की मात्रा को बढ़ाता है, जो शरीर की कमजोरी दूर करता है।
सुबह की थकावट
अगर आपको सुबह के समय सोकर उठने के बाद शरीर में थकावट लगती है, तो इसका मतलब है शरीर में जिंक की कमी है। जिंक की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। जिंक की कमी होने पर शरीर जल्दी वायरस के संपर्क में आता है। जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए आप रोजाना डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।
सिरदर्द बना रहना
कुछ लोगों को हमेशा ही बेवजह सिर में दर्द बना रहता है। सिरदर्द गंभीर स्थिति है, इससे राहत पाना जरूरी नहीं है। हालांकि, सिरदर्द कई प्रकार के हो सकते हैं, मगर सिरदर्द यूं ही बना रहता है, यह संकेत शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी का है। सिरदर्द होने का कारण है शरीर में सोडियम की कमी। सोडियम की मात्रा को बैलेंस करने के लिए 1 गिलास पानी में नमक मिलाकर पीना फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें- चाय नहीं, कॉफी है भारतीयों की पहली पसंद! जानें 1 कप पीने के 5 फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
14 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
17 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines