शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो तो दिखते हैं ये 5 संकेत, इग्नोर किए तो आपका बीमार होना तय

Nutrition Deficiency Symptoms: शरीर पोषक तत्वों की कमी होने पर संकेत देने लगता है। इन्हें सही समय पर समझना जरूरी है ताकि आप घर पर ही इसका इलाज शुरू कर दें। जानिए ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में तथा उन्हें दूर करने के लिए क्या खाना सही रहेगा।

Nutrition Deficiency Symptoms

Nutrition Deficiency Symptoms

Nutrition Deficiency Symptoms: हेल्दी रहने के लिए शरीर में पोषक तत्व होना जरूरी है। इन तत्वों की कमी से आप कई गंभीर बीमारियों से जूझ सकते हैं। यदि आपका शरीर स्वस्थ नहीं है, तो कुछ संकेत जरूर देता है, जिससे इस बात का पता चल सकेगा कि आपके शरीर में किस पोषक तत्व की कमी हो रही है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में और कैसे इनकी पूर्ति घर में ही बिना दवाओं के कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये 5 संकेत हैं शरीर में पोषक तत्व की कमी के संकेत:

हर वक्त नींद आना

विज्ञापन

रातभर पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको दिनभर नींद आती रहती है, तो यह इशारा है शरीर में मैग्नीशियम की कमी का। मैग्नीशियम  की कमी से डायबिटीज और हाई बीपी होने की समस्या रहती है। अगर आपको शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ानी है, तो रोजाना पालक का जूस पीना शुरू कर दें। लगातार 1 हफ्ते इसका जूस आपकी नींद को बेहतर बनाने का काम करता है।

विज्ञापन

एनर्जी की कमी

अगर आप हर समय लो फील करते हैं या किसी भी काम को करने में बहुत कमजोर फील करते हैं, तो यह संकेत है आपके शरीर में आयरन की कमी का। आयरन शरीर का सबसे जरूरी तत्व होता है, इसकी कमी से आपके शरीर में खून की कमी हो सकती है। आपको एनीमिया हो सकता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए मुट्ठीभर किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें। 10 दिन ऐसा करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होने लगती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Rai (@rishabhh_rai)

कमजोरी (Weakness)

विज्ञापन

कमजोर शरीर में लगातार थकावट बनी रहती है। कमजोरी से मांसपेशियों में दर्द होता है। सांस लेने में तकलीफ होती है। कमजोर शरीर आपको किसी भी काम को करने में बाधा पैदा करता है। कमजोरी से फोकस करने में भी दिक्कतें पैदा होती हैं। इसे दूर करने का सबसे सरल उपाय है रोजाना खाली पेट 1 नारियल पानी पीना। नारियल पानी शरीर में पोटेशियम की मात्रा को बढ़ाता है, जो शरीर की कमजोरी दूर करता है।

सुबह की थकावट

विज्ञापन

अगर आपको सुबह के समय सोकर उठने के बाद शरीर में थकावट लगती है, तो इसका मतलब है शरीर में जिंक की कमी है। जिंक की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। जिंक की कमी होने पर शरीर जल्दी वायरस के संपर्क में आता है। जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए आप रोजाना डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।

सिरदर्द बना रहना

विज्ञापन

कुछ लोगों को हमेशा ही बेवजह सिर में दर्द बना रहता है। सिरदर्द गंभीर स्थिति है, इससे राहत पाना जरूरी नहीं है। हालांकि, सिरदर्द कई प्रकार के हो सकते हैं, मगर सिरदर्द यूं ही बना रहता है, यह संकेत शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी का है। सिरदर्द होने का कारण है शरीर में सोडियम की कमी। सोडियम की मात्रा को बैलेंस करने के लिए 1 गिलास पानी में नमक मिलाकर पीना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ