हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नाक कुरेदने की आदत बढ़ा सकती है ब्रेन इंफेक्शन का खतरा, ENT स्पेशलिस्ट ने चेताया

Nose Picking Side Effects: अगर आप भी अक्सर ही नाक में उंगली डालकर उसे साफ करते हैं या बच्चे ऐसा करते हैं तो यहां जानिए यह आदत किस तरह ब्रेन इंफेक्शन की वजह बन सकती है. डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं.

विज्ञापन
नाक पर नाखून लगने से कौन सी बीमारी जुड़ी है?

Nose Picking Habit: नाक में उंगली डालना या नाक में उंगली डालकर नाक साफ करना एक ऐसी आदत है जो अक्सर ही लोगों में देखने को मिलती है. लेकिन, यह आदत अच्छी नहीं है और डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए. नोज पिकिंग की आदत से ब्रेन इंफेक्शन (Brain Infection) होने तक का खतरा रहता है. यह कहना है ENT स्पेशलिस्ट डॉ. गीता तेजवानी का. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डॉक्टर ने वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह नोज पिकिंग की आदत नुकसानदायक होती है.

यह भी पढ़ें –हार्ट अटैक आने से महीनों पहले शरीर देता है कमजोर दिल के संकेत, फिजीशियन ने कहा ये 7 लक्षण कभी ना करें इग्नोर

नाक में उंगली डालने से ब्रेन इंफेक्शन

ENT स्पेशलिस्ट डॉ. गीता तेजवानी ने बताया कि नाक कुरेदना या नाक में उंगली डालना या कहें उंगली से लगभग नोचते हुए नाक साफ करना आपकी जान के लिए खतरा भी बन सकता है. उंगलियों के नाखून नाक की अंदरूनी परत को कुरेदते हैं इससे नाक की सूक्ष्म नलियां टूट जाती हैं और बैक्टीरिया इनके अंदर चला जाता है. यह चेहरे के ट्रायंगल एरिया के बीच में आता है और डेंजर ट्रायंगल कहलाता है. डॉक्टर बताती हैं कि इससे इंफेक्टेड ब्लड सीधा दिमाग तक ट्रेवल कर सकता है. हालांकि, यह रेयर है लेकिन रिस्क लेने से बचना ही बेहतर है.

विज्ञापन

डॉक्टर बताती हैं कि नाक के अंदर की लाइनिंग आंखों के अंदर की पुतलियों जितनी ही नाजुक होती है. ऐसे में आप जब आंखों को नाखून से नहीं नोचते हैं तो यही व्यवहार नाक के साथ भला क्यों किया जाता है.

क्या करना चाहिए

विज्ञापन

डॉक्टर बताती हैं कि लोगों को अक्सर ही लगता है कि नाक में उंगली डालना कोई बड़ी बात नहीं है और अगर कोई बार-बार नाक को अंदर से खुजाता है या नाखून गड़ाता है तो इससे कुछ नहीं होता.लेकिन, यह एक मिथक है. नाक में उंगली डालते रहने से नाक के अंदर की लाइनिंग डैमेज हो जाती है. इसीलिए इस आदत को दूर करना जरूरी है. डॉक्टर की सलाह है कि अपने नाखून को काटकर रखें, नाक अंदर से सूखी हुई महसूस होती है तो सलाइन नेजर स्प्रे का इस्तेमाल करें और हल्के से नोज ब्लॉ करें यानी गहरी सांस छोड़ते हुए नाक को साफ करें.

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

विज्ञापन

अगर अक्सर ही नाक से खून बहने लगता है, नाक के अंदर हमेशा ही फुंसी रहती है, सूजन रहती है, चेहरे में दर्द महसूस होता है या बार-बार इंफेक्शंस होते हैं तो डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए.

 यह भी पढ़ें – किडनी की गंदगी कैसे साफ करें? जानिए क्या खाने पर फिल्टर होगी Kidneys, सेहत को मिलेगा फायदा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola