---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सिगरेट से दूर रहने वाली महिलाओं में भी Lung Cancer के मामले तेज, WHO की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

No Smoking Day 2025: लंग कैंसर के बढ़ते मामले लोगों के बीच नई चिंता के रूप में उभर रही है। मगर क्या आप जानते हैं महिलाओं में इस बीमारी को लेकर एक नई बात सामने आई है कि WHO ने लंग कैंसर के मामलों के ऐसे मामले की संख्या ज्यादा देखी है, जिनमें वे सिगरेट नहीं पीती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

---विज्ञापन---

No Smoking Day 2025: कैंसर के मामले महिलाओं और पुरुषों, दोनों के बीच सामान्य है। कैंसर के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से एक लंग कैंसर भी है। फेफड़ों के कैंसर को लेकर कहा जाता है कि इसका प्रमुख कारण धूम्रपान करना है। मगर क्या ऐसा मानना सही है? हर साल 12 मार्च को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है। यह दिवस यूके से शुरू हुआ एक हेल्थ अवेयरनेस डे है, जो धूम्रपान से दूरी बनाने, इसके नुकसानों और इससे बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने का दिन है। स्मोकिंग से होने वाली सबसे आम बीमारी कैंसर है। मगर हर बार स्मोकिंग ही कैंसर का कारण होना सही नहीं है। WHO की एक रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं में लंग कैंसर के मामलों में जो बढ़त देखी जा रही है, वह नॉन स्मोकर्स की है। यह एक चिंताजनक विषय है। आइए जानते हैं इस स्टडी के बारे में।

क्या कहती है स्टडी?

द लांसेट रेस्पिरेटरी की एक रिपोर्ट कहती है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के कैंसर सेक्टर में लंग कैंसर के मामलों का एक डायग्नोसिस सामने आया है, जो बताता है कि लंग कैंसर महिलाओं में कितना सक्रिय है। मगर उससे भी ज्यादा विचार करने वाली बात यह है कि यह मामले सिगरेट न पीने वाली महिलाओं के बीच ज्यादा है। आंकड़े बताते हैं कि 45% नॉन स्मोकर्स मेल में लंग कैंसर पाया गया और महिलाओं में नॉन स्मोकर्स 60% थीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

लंग कैंसर के अन्य कारण क्या हो सकते हैं?

1. टॉक्सिन्स के संपर्क में रहना- महिलाओं में सिगरेट न पीने के बावजूद कैंसर के मामले बढ़ने का एक कारण अन्य रसायनों और धुंए का संर्पक हो सकता है, जो पर्यावरण में फैल रहा है। वायु प्रदूषण कैंसरकारी होता है।

---विज्ञापन---

2. हार्मोनल चेंजेस- महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन के अलावा भी कुछ हार्मोन रिलीज होते हैं, जो फेफड़ों के कैंसर को बढ़ावा देते हैं। 2021 की एक स्टडी बताती है कि कैंसर प्रीमेनोपॉजल महिलाओं और पोस्टमेनोपॉजल महिलाओं में कैंसर होने का जोखिम ज्यादा रहता है।

No Smoking Day 2025

---विज्ञापन---

3. जेनेटिक्स- धूम्रपान न करने के अलावा फेफड़ों के कैंसर होने का एक कारण माता-पिता से विरासत में मिले कैंसर के सेल्स भी हो सकते हैं। कई बार हेरिडेटरी लंग कैंसर का इलाज करना भी संभव नहीं होता है।

4. लंग इंफेक्शन- अगर किसी को फेफड़ों से जुड़ी कोई अन्य बीमारी है, तो उसे भी लंग कैंसर होने की संभावनाएं रहती है। क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) के मरीजों को फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।

---विज्ञापन---

5. वायरस- हालांकि, वायरस को लेकर कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन धूम्रपान न करने वाली महिलाओं के अंदर कुछ खास प्रकार के वायरस हो सकते हैं, जो कैंसर के सेल बनाने में मदद करते हैं।

लंग कैंसर के संकेत

  • लगातार खांसी होना।
  • सांस लेने में दिक्कत।
  • वजन कम होना।
  • थकान।
  • खांसी में खून दिखना।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 06, 2025 09:47 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola