हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर ने बताया आर्टरीज ब्लॉक होने पर दिखते हैं ये 4 Symptoms

Blocked Arteries Symptoms: ब्लॉक्ड आर्टरीज यानी धमनियों के बंद होने पर शरीर में ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है जिससे सेहत संबंधी अनेक दिक्कतें होने लगती हैं. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. सुमित कपाड़िया. जानिए पैरों पर ब्लॉक्ड आर्टरीज के लक्षण कैसे नजर आते हैं.

विज्ञापन
Blocked Arteries Symptoms In Legs: पैरों पर ऐसे दिखते हैं ब्लॉक्ड आर्टरीज के लक्षण.

Blocked Arteries: आर्टरीज यानी धमनियां रक्त प्रवाह और दिल की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ये धमनियां ऑक्सीजन से भरपूर खून को दिल से लेकर शरीर के अंगों और टिशूज तक लेकर जाती हैं. लेकिन, अगर धमनियां डैमेज हो जाएं या ठीक तरह से काम ना करें तो इससे शरीर में इंफ्लेमेशन हो सकती है और फैटी पदार्थ शरीर में जमा हो सकते हैं. वहीं, अगर धमनियां ब्लॉक हो जाएं यानी उनमें अगर फैट जम जाए और ब्लड फ्लो (Blood Flow) सही तरह से ना हो पाए तो शरीर पर नकारात्मक लक्षण नजर आने लगते हैं. इसी बारे में बताते हुए वेस्कुलर सर्जन एंड वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि ब्लॉक्ड आर्टरीज होने पर पैरों पर इसके कैसे लक्षण नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या फायदा होता है? यहां जानिए Raisin Water Benefits

धमनियां ब्लॉक होने के पैरों पर लक्षण | Blocked Arteries Symptoms In Legs

  • डॉ. सुमित कपाड़िया बताते हैं कि चलते-चलते अगर पैरों में दर्द होने लगे तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का लक्षण हो सकता है. आप चलते-चलते अचानक रुक जाते हैं और पैरों में तेज दर्द महसूस होता है तो हो सकता है पैरों तक धमनियां सही तरह से खून नहीं पहुंचा रही हैं.
  • पैरों का ठंडा पड़ना खासकर एक पैर का सामान्य होना और दूसरे का जरूरत से ज्यादा ठंडा महसूस होना ब्लॉक्ड आर्टरीज का लक्षण हो सकता है.
  • खराब ब्लड सर्कुलेशन (Bad Blood Flow) या धमनियों की ब्लॉकेज के कारण पैरों पर कोई घाव हो तो वो जल्दी नहीं भरता है. इसके अलावा, पैरों पर कालापन नजर आने लगता है क्योंकि सेल्स खुद को रिपेयर करने में असक्षम होती हैं.
  • वीक या मिसिंग पल्स भी पैरों तक खून ना पहुंचने का लक्षण है. अगर पल्स को फील करना मुश्किल है तो इसका मतलब है कि धमनियां खून की सप्लाई ठीक तरह से नहीं कर पा रही हैं.

अगर आपको इनमें से 2 या 2 से ज्यादा लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. डॉक्टर से ABI टेस्ट या डॉपलर टेस्ट करने के लिए कहें.

विज्ञापन

धमनियां ब्लॉक क्यों हो जाती हैं (Causes Of Blocked Arteries)

हाई कॉलेस्ट्रोल – शरीर में कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर धमनियों में अवरोध हो सकता है जिससे ब्लड फ्लो धीमा होने लगता है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर – ब्लड प्रेशर बढ़ने पर धमनियां डैमेज होने लगती हैं. इससे धमनियां कड़ी होने लगती हैं और पतली होना शुरू हो जाती हैं. इससे ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं हो पाता है.

धूम्रपान – धूम्रपान करने से धमनियों में चिपचिपाहट होने लगती है.
डायबिटीज – डायबिटीज के मरीजों के शरीर में खून में शुगर का बिल्डअप बढ़ जाता है जिससे धमनियों की दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगती हैं.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा मोटापा – शरीर अगर जरूरत से ज्यादा मोटा हो तो इससे आर्टरीज में बिल्डअप या कहें गंदगी बढ़ती है जिससे ब्लड फ्लो धीमा पड़ने लगता है.

यह भी पढ़ें – क्या आई-पिल का बार-बार इस्तेमाल सुरक्षित है? जानिए I-pill के क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola