Nil Sperm Count Treatment: पुरुषों में निल स्पर्म काउंट (Azoospermia) की समस्या काफी बढ़ गई है. यह बीमारी ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्तर पर भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. आज के दौर में लाखों पुरुष इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन, सही जानकारी ना होने की वजह से इसका इलाज नहीं कर पाते और पिता बनना उनके लिए चुनौती बन जाता है. हालांकि, इस बीमारी की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता तनाव, गलत खानपान और हार्मोनल असंतुलन होने की वजह से अक्सर ऐसा हो जाता है. अगर आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं और इसका सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं तो योग गुरु बाबा रामदेव के बताए नुस्खे मददगार साबित हो सकते हैं. योग गुरु बाबा रामदेव का मानना है कि आयुर्वेदिक नुस्खे, योग और संयमित दिनचर्या अपनाकर इस समस्या में प्राकृतिक तरीके से सुधार लाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कभी नहीं होगी किडनी की बीमारी, स्वर विज्ञान के मुताबिक पेशाब करते वक्त करें ये 1 काम
निल स्पर्म काउंट क्या है?
निल स्पर्म काउंट का मतलब है कि पुरुष के वीर्य में शुक्राणु की संख्या शून्य हो जाना. इससे पुरुषों को बच्चे पैदा करने में परेशानी होती है. हालांकि, यह समस्या स्थायी और अस्थायी दोनों हो सकती है और लंबे समय तक भी रह सकती है.
बाबा रामदेव ने बताया कि निल स्पर्म काउंट का इलाज कैसे किया जा सकता है
- बाबा रामदेव ने इसका बहुत ही सरल उपाय बताया है. उनका कहना है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको गाय का घी इस्तेमाल करना होगा. घी का इस्तेमाल आंखों के योग के लिए करना होगा.
- इसके लिए आंखों को बंद करें और गाय का घी गर्म करें. अब आंखों को चारों ओर से बंद करें और गर्म घी ऊपर से डालें. लगभग आधा घंटा आंखों को बंद करके ऊपर से घी डालकर लेटे रहें. यकीनन बहुत ही जल्द फायदा देखने को मिलेगा.
- अश्वगंधा का सेवन करना भी पुरुषों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है. बाबा रामदेव ने बताया है कि रोजाना 1 चम्मच अश्वगंधा का पाउडर गर्म दूध के साथ लेना है. इससे हार्मोन बैलेंस करने और स्पर्म काउंट सुधारने में मदद मिलती है.
- बाबा रामदेव ने शिलाजीत का सेवन करने की सलाह भी दी है. इनके अनुसार शिलाजीत बहुत ही ताकतवर होता है, जिसे खाली पेट खाना बेस्ट रहता है. आप इसका सेवन मटर के दाने और गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं.
- साधारण सी दिखने वाली सफेद मूली भी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. सफेद मूसली आयुर्वेद में वीर्यवर्धक मानी जाती है. इसका सेवन करने के लिए आपको मूली का पाउडर बनाना होगा और दूध के साथ दिन में एक बार लेना होगा.
- इसका इलाज योग करने से भी किया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप रोजाना कपालभाति, अनुलोम-विलोम या भस्त्रिका प्राणायाम करते हैं तो इससे हार्मोनल संतुलन में मदद मिल सकती है.
इस बात का रखें ध्यान
निल स्पर्म काउंट एक गंभीर बीमारी है, जिसकी प्रकृति सबकी अलग-अलग होती है. इसलिए इन आयुर्वेदिक उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़ें- मोटापा कम करने का आयुर्वेदिक मंत्र क्या है? बाबा रामदेव ने बताया किन 5 चीजों का सेवन करने से होगा जड़ से खत्म
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines