निल स्पर्म काउंट का इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इलाज करने के लिए किन आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाना चाहिए

Baba Ramdev Home Remedies: पुरुषों में निल स्पर्म काउंट की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण पिता बनना कई लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बाबा रामदेव ने कुछ ऐसे उपचार बताए हैं जिनकी मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है.  

Nil Sperm Count Treatment

यह बीमारी ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्तर पर भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. Image Credit- News24

Nil Sperm Count Treatment: पुरुषों में निल स्पर्म काउंट (Azoospermia) की समस्या काफी बढ़ गई है. यह बीमारी ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्तर पर भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. आज के दौर में लाखों पुरुष इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन, सही जानकारी ना होने की वजह से इसका इलाज नहीं कर पाते और पिता बनना उनके लिए चुनौती बन जाता है. हालांकि, इस बीमारी की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता तनाव, गलत खानपान और हार्मोनल असंतुलन होने की वजह से अक्सर ऐसा हो जाता है. अगर आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं और इसका सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं तो योग गुरु बाबा रामदेव के बताए नुस्खे मददगार साबित हो सकते हैं. योग गुरु बाबा रामदेव का मानना है कि आयुर्वेदिक नुस्खे, योग और संयमित दिनचर्या अपनाकर इस समस्या में प्राकृतिक तरीके से सुधार लाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

निल स्पर्म काउंट क्या है?

निल स्पर्म काउंट का मतलब है कि पुरुष के वीर्य में शुक्राणु की संख्या शून्य हो जाना. इससे पुरुषों को बच्चे पैदा करने में परेशानी होती है. हालांकि, यह समस्या स्थायी और अस्थायी दोनों हो सकती है और लंबे समय तक भी रह सकती है.

बाबा रामदेव ने बताया कि निल स्पर्म काउंट का इलाज कैसे किया जा सकता है  

  • बाबा रामदेव ने इसका बहुत ही सरल उपाय बताया है. उनका कहना है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको गाय का घी इस्तेमाल करना होगा. घी का इस्तेमाल आंखों के योग के लिए करना होगा.
  • इसके लिए आंखों को बंद करें और गाय का घी गर्म करें. अब आंखों को चारों ओर से बंद करें और गर्म घी ऊपर से डालें. लगभग आधा घंटा आंखों को बंद करके ऊपर से घी डालकर लेटे रहें. यकीनन बहुत ही जल्द फायदा देखने को मिलेगा.
  • अश्वगंधा का सेवन करना भी पुरुषों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है. बाबा रामदेव ने बताया है कि रोजाना 1 चम्मच अश्वगंधा का पाउडर गर्म दूध के साथ लेना है. इससे हार्मोन बैलेंस करने और स्पर्म काउंट सुधारने में मदद मिलती है.  
  • बाबा रामदेव ने शिलाजीत का सेवन करने की सलाह भी दी है. इनके अनुसार शिलाजीत बहुत ही ताकतवर होता है, जिसे खाली पेट खाना बेस्ट रहता है. आप इसका सेवन मटर के दाने और गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं.  
  • साधारण सी दिखने वाली सफेद मूली भी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. सफेद मूसली आयुर्वेद में वीर्यवर्धक मानी जाती है. इसका सेवन करने के लिए आपको मूली का पाउडर बनाना होगा और दूध के साथ दिन में एक बार लेना होगा.
  • इसका इलाज योग करने से भी किया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप रोजाना कपालभाति, अनुलोम-विलोम या भस्त्रिका प्राणायाम करते हैं तो इससे हार्मोनल संतुलन में मदद मिल सकती है.

इस बात का रखें ध्यान

निल स्पर्म काउंट एक गंभीर बीमारी है, जिसकी प्रकृति सबकी अलग-अलग होती है. इसलिए इन आयुर्वेदिक उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ