New Virus In China: साल 2019 में चीन से एक खतरनाक वायरस पूरी दुनिया में फैल गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वक्त चीन में एक नया वायरस फैल रहा है जिसका नाम HPMV वायरस बताया जा रहा है। यह वायरस भी कोविड की तरह फैल रहा है। इसे भी कोरोना वायरस की तरह घातक, विषैला और जानलेवा माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो चीन में इस वक्त इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं, इसके मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। आइए जानते हैं इस वायरस के बारे में।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
कैसे हैं चीन के हालात?
चीन में HPMV वायरस की मौजूदगी के बारे में चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक स्थिति ज्यादा खराब नहीं थी, जितनी इन दिनों दिखाई दे रही है। चीन के लोग अस्पतालों और श्मशान घाटों के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। वहां से आने वाले लोगों की संख्या भयावह तस्वीर पेश कर रही है। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं। इन सबसे अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरसों में उछाल का सामना कर रहा है, जिससे अस्पताल और श्मशान घाट भर गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा
मीडिया रिपोर्ट ने चीन के विभिन्न हिस्सों में बीमारी के फैलने की पुष्टि की है – 16 से लेकर 22 दिसंबर के डेटा से पता चलता है कि HPMV सहित सांस लेने वाले संक्रमणों में वृद्धि हुई है, खासकर उत्तरी प्रांतों में। हाल के मामलों में मुख्य रूप से 14 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति शामिल हैं। न्यूज नाइन की एक रिपोर्ट रॉटर्स की रिपोर्ट पर इस बात की पुष्टि कर रही है। साथ ही, एक्स के एक वीडियो ने भी चीन के मौजूदा हालातों पर प्रकाश डाला है।
क्या है HPMV वायरस?
इस वायरस के बारे में अबतक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन मेडिकल भाषा में HPMV वायरस एक ऐसा वायरस है, जो विशेष रूप से न्यूमोविरिडे, मेटान्यूमोवायरस जीनस से मेल खाता है। साल 2001 में एक रिसर्च हुई थी, जिसमें इस वायरस की खोज की गई थी। तब इसे श्वास संक्रमण वाले सैंपल्स की टेस्टिंग के दौरान पाया गया था।
इस वायरस के संकेत कैसे हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह एक सांस से जुड़े रोग का ही वायरस है, जो किसी को प्रभावित करता है, तो उसे खांसी, छींक, कफ और बुखार आता है। दरअसल, इसमें भी कोरोना वायरस की तरह इम्यूनिटी पर अटैक करता है। इसके शुरुआती संकेतों को दिखने में 3 से 5 दिन का समय लगता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें यह वायरस अपनी चपेट में ले सकता है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
6 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
7 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
10 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
11 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
12 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
16 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines