New Urine Test: पेशाब से पता चलेगा कैंसर है या नहीं, पुरुष रहें ज्यादा सतर्क, जानें कैसे

New Urine Test: कैंसर एक गंभीर रोग है जो किसी को भी हो सकता है। एक नए अध्ययन में पाया गया कि पेशाब से भी कैंसर की पुष्टी हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

New Urine Test

New Urine Test

New Urine Test: कैंसर कई प्रकार के होते हैं, इसमें प्रोस्टेट कैंसर भी शामिल है। प्रोस्टेट कैंसर का निदान मुश्किल और लम्बे समय तक चलने वाला हो सकता है। यह पुरुषों में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है। कई बार इस बीमारी में सर्जरी भी करवानी पड़ती है। पुरुषों का यह कैंसर इतना घातक है कि कई बार मरीजों को इस बीमारी के बारे में पता नहीं चलता है। एक नए यूरिन टेस्ट के बारे में पता लगाया गया है जिसकी मदद से प्रोस्टेट कैंसर के बारे में पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट की मदद से बीमारी के बारे में जल्दी पता लगेगा और इलाज भी जल्दी मिलेगा। इस टेस्ट को PSA जांच से भी अधिक सटीक पाया गया है। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में।

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

इस रिसर्च के बारे में जर्नल ऑफ यूरोलॉजी में एक रिपोर्ट पब्लिश की गई है, जिसमें शोधकर्ताओं ने पेशाब के सैंपल की जांच की थी। जिसमें पेशाब से प्रोस्टेट कैंसर वाले बैक्टीरिया की पुष्टि हुई थी। इस नए टेस्ट को MyProstateScore 2.0 के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन

कैसे होगा टेस्ट?

मायप्रोस्टेटस्कोर 2.0 टेस्ट में पेशाब का एक सैंपल लेना होगा। दरअसल, यूरिन के सैंपल में 18 प्रकार के जीन्स मिलते हैं जो सभी किसी न किसी प्रकार से प्रोस्टेट कैंसर की ओर इशारा करते हैं। साथ ही, इस टेस्ट में 94% तक मामलों की पुष्टि बिल्कुल सही है। रिसर्च करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि मरीज लक्षण दिखने पर पेशाब वाला यह टेस्ट घर पर भी करवा सकता है, इसके लिए उन्हें अलग से लैब में जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

URINE COLOR SYMPTOMS

प्रोस्टेट कैंसर के संकेत

  • पेशाब में खून आना।
  • बार-बार पेशाब आना या पेशाब करने में परेशानी होना।
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस करना।
  • पेशाब करने की स्पीड स्लो होना।
  • अचानक वजन घटना और थकान होना।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव के उपाय

  1. वजन नियंत्रित रखें।
  2. शाकाहारी भोजन का अधिक सेवन करें।
  3. धूम्रपान से बचें।
  4. शरीर में विटामिन-डी की कमी न होने दें।
  5. डाइट में लिक्विड जैसे कि ग्रीन टी, अनार का जूस और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ