Protein Effects: चाहे किसी को वजन बढ़ाना हो, वजन घटाना हो या फिर फिटनेस को मेंटेन करना हो, हर कोई अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल कर रहा है. लोगों को लगता है कि प्रोटीन कितनी भी मात्रा में खा लें वो फायदा ही करता है, इसलिए लोग अपनी फिटनेस को अच्छा करने के लिए या फिर वजन कम (Weight Loss) करने के लिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने लगते हैं. लेकिन, अब एक नई स्टडी ने इसी सोच पर सवाल उठाया है कि क्या इतना प्रोटीन लेना सही है. आइए जानते हैं कि इस नई स्टडी के मुताबिक हमें कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए और ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर पर क्या असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें – जीभ पर सफेद धब्बे होने का क्या कारण है? जानिए किस कैंसर का हो सकता है लक्षण
प्रोटीन को लेकर क्या कहती है स्टडी
‘सेल प्रेस ब्लू’ (Cell Press Blue) जर्नल में एक नई स्टडी प्रकाशित हुई है जिसका कहना है कि ज्यादा प्रोटीन लेना हमेशा और हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. शोधकर्ताओं ने इस बात का भी दावा किया कि ज्यादा प्रोटीन हमारी मेटाबॉलिक हेल्थ और लंबी उम्र के लिए अच्छा नहीं होता है. लेकिन, इसके लिए आपको प्रोटीन छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि सही मात्रा चुनने की जरूरत है.
शरीर में ज्यादा प्रोटीन लेने पर क्या हो सकता है?
स्टडी के हिसाब से जब हम जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं तो हमारी बॉडी में mTORC1 नाम का एक सिस्टम बहुत ज्यादा एक्टिव हो जाता है. mTORC1 नाम के इस सिस्टम का काम हमारी बॉडी की सेल्स की ग्रोथ कराने में जरूरी रोल निभाता है. लेकिन जब ये सिस्टम जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाता है तो हमारी बॉडी की सेल्स खुद को रिपेयर और सफाई करने का काम अच्छे से नहीं कर पाती हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर को रिकवरी का समय नहीं मिलता और इससे हमें फायदे की जगह नुकसान हो जाता है.
तो क्या प्रोटीन खाना बंद कर देना चाहिए?
स्टडी के हिसाब से प्रोटीन को पूरी तरह छोड़ देना कोई विकल्प नहीं है. हमारी बॉडी के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. हमारा मकसद इसे छोड़ना नहीं बल्कि इसे जरूरत के अनुसार लेना होना चाहिए.
एक दिन में कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना सही माना गया है?
स्टडी में बताया है कि हमें अपने शरीर के वजन के हिसाब से 1.2–1.6 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम लेना चाहिए. जैसे अगर कोई व्यक्ति 60 किलो का है तो उसे करीब 72 से 96 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. लेकिन ध्यान रहे कि ये जरूरत उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ के हिसाब से बदल सकती है. इसके लिए जरूरी है कि हर किसी को व्यक्तिगत डाइट प्लान अपने हिसाब से फॉलो करना चाहिए. आप अपने डाइटीशियन या हेल्थ एक्सपर्ट से प्रोटीन की जरूरत और मात्रा के बारे में जान सकते हैं.
क्या बिना सलाह के प्रोटीन सप्लीमेंट लेना सही है?
हर किसी को यह लगता है कि प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए सप्लीमेंट लेने की जरूरत होती है. लेकिन ये सोच एकदम गलत है, हर व्यक्ति को सप्लीमेंट न तो लेने चाहिए और ना ही सभी को जरूरत होती है. सबसे पहले अपने भोजन से ही प्रोटीन को पूरा करने की कोशिश करें. अगर फिर भी आपको जरूरत महसूस हो तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही सप्लीमेंट लें. बिना किसी सलाह सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर फैसला न करें.
यह भी पढ़ें – World Breastfeeding Week 2026: बच्चे को दूध पिलाने वाली मां को क्या खाना चाहिए? मां-बच्चे दोनों को मिलेगा फायदा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
7 mins agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
3 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
17 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
21 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
23 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines