सालों साथ रहते पति-पत्नी एक जैसे क्यों दिखते! नई रिसर्च में हुआ खुलासा

New Research On Facial Expression: अक्सर कुछ पति-पत्नियों की शक्ल सालों से साथ रहते हुए एक जैसी होने लगती है। कई बार तो लोग कपल को भाई-बहन भी समझ लेते हैं। नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

New Research On Facial Expression

New Research On Facial Expression: क्या आपने भी कभी ऐसी बात सुनी है कि कपल सालों से एक साथ रहते हुए एक-दूसरे की शक्ल से मेल खाने लगते हैं। अलग-अलग फैमिली और जीन्स से होने के बाद भी दोनों लोगों की शक्लें एक जैसी दिखने लगती हैं और उनकी हरकतें भी कई हद तक एक-दूसरे जैसी होने लगती हैं। कई बार लोग इन्हें भाई-बहन भी कहने लगते हैं। एक नई रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है, आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन

क्या कहती हैं रिसर्च?

आजतक में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि NCB में प्रकाशित रिपोर्ट में हेल्थ और रिटायरमेंट की एक स्टडी के बारे में बताया गया है कि उन्होंने सालों से साथ रहने वाले 12, 652 लोगों पर जो कि कपल्स थे, पर सर्वे किया जिसमें पाया गया है कि कपल्स की शक्ल एक जैसी होने लगी है। इनमें सबसे पुराना कपल साल 1992 वाला भी शामिल हैं, जो 10 सालों से अधिक समय से साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन

क्या होता है फेशियल मिमिक्री हाइपोथेसिस?

डॉक्टर सत्कांत त्रिवेदी, जो एक मनोचिकित्सक हैं बताते हैं कि फेशियल मिमिक्री हाइपोथेसिस की वजह से ऐसा होता है। दरअसल, इसमें कपल्स सालों से साथ रहने की वजह से एक-दूसरे की हाव-भाव की नकल करते हैं, जिस वजह से वे एक जैसे होने लगते हैं। इसमें इमोशनल कॉनटेजन और स्पाउसल रिजेंबलेंस दो प्रकार शामिल होते हैं। इमोशनल कॉन्टेजन में लोग लंबे समय तक साथ रहते हुए एक-दूसरे की शकल के एक्सप्रेशन को भी कॉपी करने लगते हैं और स्पाउसल रिजेंबलेंस में दोनों की फिजिकल एक्टिविटी भी एक जैसी लगने लगती है।

विज्ञापन

New Research On Facial Expression

और क्या मिला?

इस स्टडी में हुए खुलासे में यह भी बताया गया है कि एक कपल जो 25 सालों से साथ है, उस दंपत्ति की शक्लें भी एक समान हो जाती हैं। इस बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये हैप्पी कपल हैं जो एक-दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं। इस पर रिसर्चर्स कहते हैं कि हैप्पी कपल अधिकांश एक जैसे हो जाते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि खुश रहने वाले कपल एक-दूसरे की अच्छी आदतों को भी अपना लेते हैं। कई बार वे उनकी मेमोरी को भी अपने दिमाग में रख लेते हैं, जिससे वे एक जैसे लगने लगते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ