Cancer Vaccine: कैंसर एक जानलेवा रोग है, जो कई प्रकार के होते हैं। कैंसर से जान बचाने के लिए आपको सबसे पहले उसके लक्षणों की पहचान करनी होती है ताकि उपचार समय रहते शुरू किया जा सके और इलाज किया जा सके। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर काफी कॉमन हैं। भारत ही नहीं, दुनियाभर में महिलाएं इस कैंसर के प्रकार से पीड़ित हैं। बढ़ते कैंसर के मामलों को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने घोषणा की है कि अगले 5 से 6 महीनों में कैंसर की एक वैक्सीन लाई जाएगी, जो ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से बचा सकती है। यह टीका 9 से 16 वर्ष की लड़कियों को लगाया जाएगा।
वैक्सीन से जुड़ी कुछ बातें
यह वैक्सीन लड़कियों को खास तौर पर स्तन कैंसर, मुंह के कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के जोखिम को करने में मदद करेगी, जो भारत में महिलाओं की मौत के प्रमुख कारणों में से एक हैं। हालांकि इस वैक्सीन को लेकर अबतक कोई तकनीकी विवरण नहीं बताया गया है, यह आश्वासन दिया जा रहा है कि परीक्षण अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही लड़कियों के लिए टीके उपलब्ध करवाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर
क्यों बढ़ रहे हैं कैंसर के ये प्रकार
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि इन तीनों तरह के कैंसर के मामलों में जो सबसे सक्रिय है, वह सर्वाइकल कैंसर है। यह भारतीय महिलाओं में होने वाला सबसे कॉमन और दूसरे नंबर पर संक्रमित करने वाला कैंसर है। इसके कई कारण है जैसे कि मासिक धर्म की अनियमितता या मेनोपोज, खराब लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी में कमी या फिर जेनेटिक डिसऑर्डर। इस समय भारत में ब्रेस्ट कैंसर के महिला में 1,70,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सर्वाइकल कैंसर करीब 16 करोड़ लड़कियों को प्रभावित कर रहा हैं। भारत में ओरल कैंसर के मामलों में 139 महिलाओं में से 1 को इस प्रकार का कैंसर है।
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
स्तन में गांठ महसूस करना।
ब्रेस्ट के साइज में बदलाव।
निप्पल का रंग बदलना या उनमें से कुछ लिक्विड पदार्थ का निकलना।
सर्वाइकल कैंसर के संकेत
प्राइवेट एरिया में स्मेल।
पीरियड्स में ज्यादा दर्द और ब्लीडिंग होना।
पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना।
Oral Cancer के लक्षण
मुंह, होठ और गले में घाव बनना।
मुंह में लाल-सफेद धब्बे होना।
गले में दर्द और आवाज में बदलाव।
वैक्सीन क्यों जरूरी?
कंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस वैक्सीन की घोषणा की है, जो लड़कियों को इन गंभीर प्रकार के कैंसर से बचा सकती है। भारत में ये 3 सुपरएक्टिव कैंसर के प्रकार हैं, इसलिए सरकार पहले से ही लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ऐसे वैक्सीन को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। देश के अधिकांश अस्पतालों में इन कैंसर के मामलों की पुष्टि 30 वर्ष की आयु से अधिक की महिलाओं में हो रही है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
20 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
21 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
23 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines