New Blood Test: बच्चे को डायबिटीज है या नहीं? बताएगा ये नया ब्लड टेस्ट

New Blood Test: आजकल डायबिटीज की बीमारी बच्चों में भी कॉमन हो गई है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाने से ऐसा होता है। एक शोध में बच्चों के ब्लड शुगर लेवल को चेक करने के लिए एक नए ब्लड टेस्ट की खोज की गई है, जो यह बताएगा कि बच्चे को डायबिटीज है या नहीं।

photo credit-freepik - 2025-02-18T070246.765

New Blood Test: किंग्स कॉलेज लंदन में एक रिसर्च हुई है जिसमें बच्चों के मेटाबॉलिज्म पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में अध्ययन किया गया है। इस रिसर्च में बच्चों के शरीर के अंगों जैसे कि लिवर और लंग्स की जांच के साथ इस बारे में जानने की कोशिश की गई है कि मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का इनमें कितना असर होता है। रिसर्च के दौरान साइंटिस्टों ने एक नए ब्लड टेस्ट के बारे में पता लगाया है जो इस बात की पुष्टि करेगा कि बच्चे को डायबिटीज है या नहीं। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में।

विज्ञापन

बच्चों में बढ़ रहे Diabetes के मामले

बच्चों में डायबिटीज के लक्षण अक्सर छुपे हुए होते हैं लेकिन एक नया ब्लड टेस्ट अब डॉक्टरों को यह पता लगाने में मदद करेगा कि बच्चे को टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज है या नहीं। इस ब्लड टेस्ट को हाल ही में पाया गया है और यह डायबिटीज की पहचान करने का एक नया तरीका है, जो बच्चों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इस टेस्ट को लिपिड की मदद से किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या मिला रिसर्च में?

हेल्थ वर्ल्ड डॉटकॉम में पब्लिश खबर के अनुसार, लिपिड शरीर में फैटी एसिड्स या फिर कोलेस्ट्रॉल की वजह से खून की गुणवत्ता को देखा जाएगा क्योंकि ओबेसिटी, किडनी फेलियर, डायबिटीज से लेकर हार्ट हेल्थ, इन सभी का कारण लाइफस्टाइल ही है। अगर लाइफस्टाइल सही नहीं है, तो इन समस्याओं का रिस्क बढ़ना आसान है।

विज्ञापन

बच्चों को मिलेगा फायदा

इस अध्ययन के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान पहले से ही अस्पतालों से लिए गए ब्लड सैंपल्स जो कि बच्चों के थे, उनकी जांच हुई। इससे शुरुआती संकेतों को भी जल्दी पहचानने में आसानी होगी और उपचार भी जल्दी शुरू होगा। टीम ने 1,300 मोटे बच्चों में भी इस जांच का परीक्षण किया था। रीडिंग के बाद कई बच्चों में टाइप-1, टाइप-2 और इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड प्रेशर की भी पुष्टि हुई थी।

Diabetes In Kids

विज्ञापन

बच्चों में डायबिटीज के लक्षण

बार-बार पेशाब जाना या बिस्तर में पेशाब करना।
ज्यादा प्यास लगना।
हर टाइम थकावट और कमजोरी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ