Never Eat These Foods Empty Stomach: अच्छी लाइफस्टाइल में सही खानपान और सही समय पर सही भोजन का चुनाव करना जरूरी होता है. अगर हम सुबह अच्छा खाते हैं तो पूरे दिन हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रहेंगे. मगर क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स भी होते हैं जिन्हें सुबह खाने से हमारी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है? इनमें कई चीजें शामिल हैं. डॉक्टर शुभम वतस्य बताते हैं कि हमें अक्सर लोग पूछते हैं कि सुबह कॉफी पिएं या नींबू पानी तो वह बताते हैं कि ये दोनों हेल्दी ड्रिंक्स हैं लेकिन सभी के लिए नहीं.
क्यों नहीं खाने चाहिए ये फूड्स?
गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वतस्य बताते हैं कि कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जो सिट्रस कैटेगरी के होते हैं जो हमारे डाइजेशन को ट्रिगर कर सकता है. सुबह खाली पेट मसालेदार खाना खाने से भी पेट में दर्द और मरोड़े पड़ सकते हैं. ये समस्याएं लोगों को पूरे दिन महसूस होती है जिससे उनका दिन खराब हो जाता है.
ये भी पढ़ें-छोटी-छोटी बातों को भूलना है किस विटामिन की कमी का संकेत? जानें Vitamin बढ़ाने के नेचुरल उपाय
कौन से 3 फूड्स खाली पेट नहीं खाने चाहिए?
नींबू पानी (Lemon Water Side Effects)- खाली पेट नींबू पानी पीने से काफी लोगों को परेशानी हो सकती है. दरअसल, यह ड्रिंक बहुत अम्लीय होती है, जो पेट की परत पर जलन और खिंचाव का काम करती है.
ब्लैक कॉफी (Black Coffee Disadvantages)- इस ड्रिंक में भी भारी मात्रा में कैफीन होता है. कुछ लोगों को खाली पेट इसे पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है. यह ड्रिंक हमारे डाइजेस्टिव एंजाइम्स के लिए एसिड शॉक की तरह काम करता है.
मसालेदार खाना (Spicy Foods Causes Irritation)- अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को सुबह के समय पराठे, सांभर और मसालेदार सब्जियां खाना पसंद होती है जबकि ऐसी चीजों को खाने से जलन और लंबे समय तक पेट में सूजन हो सकती है.
सुबह खाली पेट क्या खा सकते हैं?
डॉक्टर के मुताबिक, सुबह खाली पेट किसी हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं. भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं. आप सुबह नाश्ते में ओट्स और केले खा सकते हैं. कॉफी और नींबू पानी जैसी चीजों को आप नाश्ते के बाद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें-रोज 1 गिलास जीरा पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानें पीने का सही समय और तरीका
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines