छोटी-छोटी बातों को भूलना है किस विटामिन की कमी का संकेत? जानें Vitamin बढ़ाने के नेचुरल उपाय

Vitamin Deficiency: क्या आपको छोटी-छोटी बातें याद नहीं रहती हैं? यह विटामिनों की कमी का लक्षण हो सकता है. आजकल लोगों के शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी बहुत अधिक पाई जाती है जिसकी वजह से उन्हें मेमोरी लॉस और ब्रेन हेल्थ पर असर पड़ता है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

B 12 Vitamin

Vitamin B-12 Deficiency: जब शरीर में विटामिनों की कमी हो जाती है तो उनका शरीर कुछ बदलाव महसूस करता है. यह बदलाव आम नहीं है बल्कि विटामिनों की कमी का संकेत होता है. अगर किसी को बातों को भूलने की आदत हो गई है या वो रोजमर्रा की छोटी-मोटी आदतों को याद नहीं रख पा रहे हैं तो उन्हें इस बात का ध्यान जरूर देना चाहिए कि कहीं उनके बॉडी में विटामिन बी-12 कम तो नहीं हो रहा है? जब इस विटामिन की कमी होने लगती है तो उन्हें तनाव और नींद की समस्याएं भी होने लगती हैं. आइए जानते हैं इस विटामिन के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

भारत में 65 करोड़ लोगों में Vitamin B-12 की कमी!

‘द इजिप्शियन जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि इस विटामिन की कमी होने पर दिमागी समस्याएं सबसे अधिक पाई जाती हैं. भारत में इस विटामिन की कमी से जूझने वाले करीब 75% लोग है यानी करीब 65 करोड़ की जनसंख्या कुपोषित है. अगर इस विटामिन की कमी को समय पर नहीं समझा जाता है तो दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ सकती है.

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण। Symptoms of Vitamin B-12 Deficiency

  • कमजोरी और थकान होना.
  • हाथ-पैरों का सुन्न होना.
  • भूलने की समस्या.
  • स्किन का पीला होना.
  • आंखों का पीला दिखना.
  • जीभ में सूजन और दर्द होना.
  • सांस फूलना.

विटामिन बी-12 की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है?

विटामिन बी-12 की मदद से न्यूरॉन यानी दिमाग की नसों पर असर पड़ता है. जब इसकी कमी बहुत ज्यादा हो जाती है तो आपकी याददाश्त कमजोर हो जाती है, चीजों को याद रखना मुश्किल हो जाता है, ध्यान और एकाग्रता में कमी आती है और कई बार सिर में झनझनाहट आ जाती है.

विज्ञापन

विटामिन बी-12 बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय। Increase Vitamin-B12 Level Naturally

अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो इन फूड्स को डाइट में शामिल करें:

  • अंडे और मीट का सेवन करें.
  • फोर्टिफाइड अनाज खाएं.
  • दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करें.
  • हरी सब्जियों का सेवन करें.
  • सीफूड खा सकते हैं.
  • अगर बहुत ज्यादा कमी है तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट खाएं.

ये भी पढ़ें-High Uric Acid Tips: 21 दिनों में कम होने लगेगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड का लेवल, रोजाना खाना शुरू कर दें ये 7 फूड्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ