Things To Do For Better Sleep: आजकल लाइफस्टाइल इतना बदल गया है कि लोगों के पास ना खाना टाइम है और ना सोने का. पूरा शेड्यूल हर दूसरे या तीसरे दिन बदलता रहता है. ऐसे में अच्छी नींद लेना एक चुनौती बन गया है. हालांकि, इसके लिए नींद को बेहतर करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा ले रहे हैं. इसके बाद भी कई लोग रात में बिस्तर पर घंटों करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती. अगर आप भी बिना दवा के गहरी और सुकून भरी नींद पाना चाहते हैं, तो सोने से पहले कुछ आसान आदतों को अपनाकर अपनी नींद को बेहतर बना सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप अच्छी नींद के लिए क्या कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सुबह 6 से 10 बजे के बीच ही क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? गलती से न करें इन बातों को नजरअंदाज
अच्छी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 काम
योगासन रूटीन में करें शामिल
आपको अपने रूटीन में योगासन को शामिल करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि दिमाग और शरीर को सुकून की जरूरत होती है. आप योगासन या ध्यान लगा सकते हैं. इसके लिए सोने से पहले 10 मिनट ध्यान लगाएं या गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करें और दिमाग को शांत करें.
डिजिटल डिटॉक्स करें
सोने से पहले सबसे जरूरी है कि आप मोबाइल, लैपटॉप या टीवी से दूरी बना लें. इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट आपके दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद आने में देरी होती है. कोशिश करें कि सोने से कम से कम 40 मिनट पहले स्क्रीन बंद कर दें. इस समय को आप किताब पढ़ने या रिलैक्स होने में लगा सकते हैं.
गुनगुने पानी से हाथ-पैर धोएं या नहाएं
सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथ-पैर धोना या हल्का स्नान करना शरीर को रिलैक्स करता है. इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और शरीर को नींद के लिए तैयार होने का संकेत मिलता है. यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें दिनभर थकान रहती है.
डाइट पर ध्यान दें
कई बार पेट खराब होने या सही खाना ना खाने की वजह से भी नींद की साइकिल इफेक्ट हो सकती है. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप रात के वक्त हल्का और कम मसालेदार खाना खाएं. भारी और तला-भुना खाना पचने में समय लेता है, जिससे पेट में गैस या असहजता हो सकती है और नींद खराब होती है.
नियमित रूटीन बनाएं
आपको हर रोज सोने का एक नियमित रूटीन बनाना चाहिए, ताकि एक वक्त पर नींद आने लगे. नियमित रूटीन से आपका शरीर बॉडी क्लॉक करना शुरू कर देगा और आपको अपने आप नींद आने लगेगी. हालांकि, वक्त पर सोने के लिए आपको वक्त पर उठना भी होगा.
इसे भी पढ़ें- भारत में 40% से ज्यादा महिलाएं क्यों जूझ रही खून की कमी से? जानिए कैसे ठीक होगी यह समस्या
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
14 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
17 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
17 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
20 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
21 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
23 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines