Neck Sprain Home Remedies: कई बार ऐसा होता है कि सुबह उठते ही आपको गर्दन में बहुत तेज दर्द होता है और महसूस होता है कि मोच आ गई है, इससे गर्दन और कंधे में भयंकर दर्द होता है। ये समस्या अक्सर बैठे-बिठाए आ जाती है। दरअसल, सोते समय गलत पोजिशन में सोना, तकिए की क्वालिटी अच्छी न होना भी गर्दन में मोच के लिए जिम्मेदार होती है।
कई बार सिर और गर्दन को टेढ़ा-मेढ़ा करने से भी मसल्स में जकड़न या ऐंठन हो जाती है। इससे गर्दन में जकड़न, पीठ में दर्द होना शुरू हो जाता है और यहीं नहीं आपको सिर को घुमाने फिराने में बहुत तेज दर्द होता है।
वहीं, कई बार ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या के चलते भी ये समस्या होती है। ऐसे में कभी-कभी मेडिसिन से ज्यादा गर्दन की मोच को सही करने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं, आप इन्हें ट्राई कर सकते हैं, लेकिन इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें..
हॉट और कोल्ड कंप्रेस
मोच वाली जगह पर हॉट और कोल्ड कंप्रेस लगाना मोच की सूजन को कम कर सकता है। हॉट कंप्रेस ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है।
आराम
गर्दन को आराम देना भी मोच को ठीक करने में मदद कर सकता है। गर्दन को ज्यादा बोझ न देना और सही पोस्चर का ध्यान रखना जरूरी है।
एक्सरसाइज
मोच को कम करने के लिए कुछ हल्की गर्दन वाली एक्सरसाइज भी फायदेमंद हो सकती हैं। हल्के हाथों से गर्दन पर मसाज करना और गर्दन को इधर-उधर घुमाना इसमें शामिल है।
हर्बल लेप
अरंडी के पत्तों का रस, हल्दी या लहसुन का रस जैसे हर्बल लेप मोच के स्थान पर लगाने से दर्द कम हो सकता है और जल्दी ठीक हो सकता है।
फ्रेश फूड
ताजे फल, सब्जियां और प्रोटीन रिच डाइट लेना मोच के ठीक होने में मदद कर सकता है। इससे शरीर को ठीक होने के लिए जरूरी एनर्जी और पोषण मिलता है।
सिस्टम को बैलेंस करना
सही पोषण, डेली शरीर की शक्ति के लिए जरूरत अनुसार नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना मोच के उपचार में मदद कर सकता है।
एक्सपर्ट की सलाह
अगर मोच गंभीर है या घरेलू उपायों से भी नहीं ठीक हो रही है, तो एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह करें।
ये भी पढ़ें- घरेलू उपाय से खून को करें पतला
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines