हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्ट्रेस समेत इन 5 वजह से गर्दन पर बनती है गांठ! जानें बिना सर्जरी छुटकारा पाने का तरीका

Neck Hump Causes: आपने देखा होगा कुछ लोगों की गर्दन के पीछे एक बाहर को निकली हुई गांठ होती है, जिसे हंप कहते हैं। यह एक कॉमन समस्या है लेकिन यह कैसे होती है? चलिए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Freepik

Neck Hump Causes: गर्दन पर हंप्स, जिसे “बफेलो हंप” भी कहा जाता है, एक ऐसी आम समस्या है, जिसमें गर्दन के पीछे निचले हिस्से पर एक हार्ड और मोटी सी गांठ बनी हुई दिखाई देती है। यह समस्या अक्सर खराब जीवनशैली, गलत मुद्रा में बैठने-सोने, अधिक वजन, या हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। सही उपचार और अच्छी जीवनशैली अपना कर हम इस समस्या से बिना किसी सर्जरी के आराम से राहत पा सकते हैं। वो कैसे? आइए जानते हैं।

नेक हंप क्या है?

आमतौर पर यह रीढ़ की हड्डी से विकसित होती है, इसे कूबड़ भी कहा जाता है। गर्दन के बैकसाइड पर, दोनों कंधों के बीच यह उभरता है। जिसको यह होता है, वह अक्सर गर्दन को झुकाकर या लटका कर चलता है। गर्दन में गांठ बनने के कई कारण होते हैं।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

विज्ञापन

क्यों बनती है गर्दन में गांठ

  • गलत पोश्चर में सोना, इसका सबसे कॉमन कारण है।
  • ज्यादा वजन होने से भी गर्दन में कूबड़ हो सकता है।
  • हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी गर्दन में हंप बन जाता है।
  • ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी गर्दन में हंप हो जाता है।

नेक हंप से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

योग का सहारा लें- आप भुजंगासन और मार्जरी आसन कर सकते हैं। इस योगासन से हंप को कम करने में मदद मिलती है और शरीर का पोश्चर सही बना रहता है।

एक्सरसाइज करें- गर्दन के हंप्स को कम करने के लिए आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। चिन टेकिंग एक्सरसाइज भी नेक हंप में फायदेमंद है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- Freepik

मसाज करें- गर्दन-कंधों पर गर्म तेल की मालिश करें। हफ्ते में 2 से 3 बार मसाज करने से हंप कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

हॉट या कोल्ड पैक- आप हॉट या कोल्ड पैक से हंप, गर्दन और कंधों की सिकाई कर सकते हैं। इससे हंप को कम करने में मदद मिलती है।

वेट मैनेजमेंट- नेक हंप से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने वजन पर भी ध्यान देना होगा, ज्यादा वेट से हंप की समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

इसके अलावा, स्वस्थ आहार खाएं, कम फैट और प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola