---विज्ञापन---

नवजोत सिंह सिद्धू ने 5 महीनों में घटाया 33 किलो Weight, इन 5 रूल्स को किया रोजाना फॉलो

Navjot Singh Sidhu Weight Loss Tips: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आजकल वे अपने वेट लॉस के लिए खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ पोस्ट शेयर कर बताया कि कैसे उन्होंने सिर्फ 5 महीने में 33 किलो तक वेट लॉस किया है।

Navjot Singh Sidhu Weight Loss Tips: अपनी जबरदस्त कमेंट्री के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहे हैं। अभी कुछ समय पहले वे अपनी पत्नी के कैंसर को हराने पर चर्चाओं में थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बीवी का कैंसर आयुर्वेद की मदद से ठीक हुआ था। हालांकि, उनके इस तथ्य पर लोगों की काफी अलग-अलग राय थी। वैसे तो सिद्धू पहले भी कई बार अपने विवादित कामों के लिए चर्चा का विषय बन चुके हैं लेकिन इस बार वे किसी और कारण से वायरल हो रहे हैं। जी हां, दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने वेट लॉस किया है, जो कि काफी अचंभित करने वाला फैक्ट लोगों के सामने रख रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे कम किया वेट।

सिद्धू ने किया वेट लॉस

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया कि उन्होंने 5 महीनों के अंदर 33 किलो तक वजन कम किया है। उन्होंने थ्रो बैक फोटो में बिफोर और आफ्टर लिखकर लोगों को इस बात की जानकारी दी है। सिद्धू ने पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा था, जिसमें वे कहते हैं कि उन्होंने वेट लॉस के लिए 5 जरूरी बातों को फॉलो किया है। अगर कोई भी इन नियमों का पालन कर लें, तो वजन घटाना आसान है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

क्या हैं वो 5 बातें?

1. इच्छाशक्ति- किसी भी काम को करने के लिए दिमाग को भी तैयार करने की जरूरत होती है, इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल काम आसानी से हो जाएगा।

---विज्ञापन---

2. अनुशासन- हर किसी की जिंदगी में अनुशासन होना जरूरी है। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए लोगों को अनुशासन में रहना होता है, तभी वह सफल होता है।

3. वॉक- वजन कम करने के लिए शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है। वॉक करना इसमें सबसे आसान और फायदेमंद प्रैक्टिस है।

---विज्ञापन---

4. प्राणायाम- सांसों वाला यह व्यायाम करने से शरीर को कई प्रकार से लाभ होता है। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।

---विज्ञापन---

5. डाइट- सही आहार का सेवन करने से भी वेट लॉस किया जा सकता है। अच्छी और संतुलित डाइट का सेवन करना शरीर के लिए जरूरी भी होता है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अगस्त से इन नियमों का पालन करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद 5 महीनों में उनका वजन 33 किलो कम हो गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 30, 2025 08:48 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola