Navjot Singh Sidhu share Diet Plan of wife: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में कैंसर को मात देने वाली अपनी पत्नी नवजोत सिद्धू के इलाज को लेकर बड़े दावे किए थे। उन्होंने अमृतसर स्थित अपने आवास पर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उनकी पत्नी ने अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करके स्टेज 4 के कैंसर पर काबू पा लिया है।
हालांकि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई, डॉक्टरों ने उनके दावों का खंडन किया। दरअसल सिद्धू ने कहा था कि उनकी पत्नी ने अपने आहार में नीम की पत्तियां, नींबू पानी, सेब का सिरका, कच्ची हल्दी, तुलसी, कद्दू और अनार आदि चीजें शामिल कर कैंसर को मात दी है।
ये भी पढ़ें: DUSU Election 2024 Result: अध्यक्ष-संयुक्त सचिव पर NSUI तो उपाध्यक्ष-सचिव पद पर ABVP जीती
कीमोथेरेपी और टारगेटेड थेरेपी से ठीक हुआ कैंसर
सोशल मीडिया और डॉक्टरों द्वारा उठाए सवालों के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी वाइफ का पूरा डाइट चार्ट शेयर करते हुए कहा कि मेरी पत्नी की कैंसर से जंग में सर्जरी, कीमोथेरेपी, हार्मोनल और टारगेटेड थेरेपी, सकारात्मकता और कैंसर से लड़ने का दृढ़ संकल्प शामिल था।
सख्त डाइट प्लान और सही जीवनशैली का पालन किया
अपने दो पन्नों के पोस्ट में पूर्व क्रिकेटर कहा कि पत्नी के इलाज को एक सख्त डाइट प्लान और सही जीवनशैली का पालन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने ऐसा आहार लिया जो प्राचीन भारतीय आयुर्वेद, पोशिनोरी ओसुमी के ऑटोफैगी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रिसर्च और दुनिया भर के प्रख्यात डॉक्टरों के अवलोकनों द्वारा प्रेरित है।
रात के खाने और नाश्ते के बीच 12 घंटे का अंतर
अपनी पोस्ट में सिद्दधू ने पूरा डाइट चार्ट शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि आपके पीने के पानी का आदर्श पीएच स्तर 7 (क्षारीय जल) होना चाहिए ताकि आपकी रिकवरी को बढ़ावा मिले। इसके अलावा इलायची, तुलसी, पुदीना, अदरक और दालचीनी वाले काढ़े का सेवन करें। उन्होंने कहा कि रात के खाने और नाश्ते के बीच कम से कम 12 से 17 घंटे का अंतर देकर, रात का खाना सूर्यास्त से पहले और अगले दिन का पहला भोजन सुबह 10:00 बजे करें।
ये भी पढ़ें: Ram Gopal Varma पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार? क्यों फिल्ममेकर के घर पुलिस पहुंची?
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
4 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
6 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
9 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
10 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
13 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines