---विज्ञापन---

Ram Gopal Varma पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार? क्यों फिल्ममेकर के घर पुलिस पहुंची?

Ram Gopal Varma: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अरेस्ट हो सकते हैं। ताजा जानकारी की मानें तो राम गोपाल के बचने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

---विज्ञापन---

Ram Gopal Varma: फिल्म इंडस्ट्री से खबर आ रही है कि फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अरेस्ट हो सकते हैं। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने राम गोपाल को गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस की टीम फिल्ममेकर के घर पहुंची है। मिली रही ताजा जानकारी की मानें तो राम गोपाल किसी भी वक्त अरेस्ट हो सकते हैं और उनके बचने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

क्या है मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में पुलिस हैदराबाद स्थित राम गोपाल के घर पहुंची है। कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही जानतकारी है कि वर्मा को ओंगोल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होना है। वर्मा दूसरी बार पूछताछ के लिए थाने में पेश नहीं हुए थे।

---विज्ञापन---

किसने की वर्मा की शिकायत?

बता दें कि सीएम चंद्रबाबू नायडू, मंत्री लोकेश और डिप्टी सीएम पवन कल्याण को बदनाम करने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। टीडीपी मंडल महासचिव मुथनापल्ली रामलिंगम ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by RGV (@rgvzoomin)

---विज्ञापन---

पेश नहीं हुए वर्मा

बताते चलें कि राम गोपाल को इसके पहले 19 तारीख को सुनवाई के लिए उपस्थित होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। इसके बाद आज फिर से उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि वो सुनवाई से बचने की कोशिश में हैं और इसलिए लगातार इससे भाग रहे हैं।

वर्मा नहीं चाहते पेश होना

इतना ही नहीं बल्कि दूसरे ओर ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने पुलिस को कहा है कि वो अपने वकील के साथ सुनवाई के लिए नहीं आ पाएंगे। इस मामले में पुलिस उनके घर पहुंची है और कहा जा रहा है कि पुलिस उन्हें कभी भी अरेस्ट कर सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rohit Chandel ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग तोड़ा रिश्ता, Navika Kotia संग हुआ Pandya Store फेम एक्टर का ब्रेकअप

First published on: Nov 25, 2024 04:14 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola