कैंसर को लेकर किए दावे पर सवाल उठाने वालों को 'Sherry' की 'गुगली', सिद्धू ने शेयर किया 2 पन्नों का डाइट चार्ट

Navjot Singh Sidhu share Diet Plan of wife: सोशल मीडिया और डॉक्टरों द्वारा उठाए सवालों के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है।

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu share Diet Plan of wife: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में कैंसर को मात देने वाली अपनी पत्नी नवजोत सिद्धू के इलाज को लेकर बड़े दावे किए थे। उन्होंने अमृतसर स्थित अपने आवास पर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उनकी पत्नी ने अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करके स्टेज 4 के कैंसर पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन

हालांकि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई, डॉक्टरों ने उनके दावों का खंडन किया। दरअसल सिद्धू ने कहा था कि उनकी पत्नी ने अपने आहार में नीम की पत्तियां, नींबू पानी, सेब का सिरका, कच्ची हल्दी, तुलसी, कद्दू और अनार आदि चीजें शामिल कर कैंसर को मात दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कीमोथेरेपी और टारगेटेड थेरेपी से ठीक हुआ कैंसर

सोशल मीडिया और डॉक्टरों द्वारा उठाए सवालों के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी वाइफ का पूरा डाइट चार्ट शेयर करते हुए कहा कि मेरी पत्नी की कैंसर से जंग में सर्जरी, कीमोथेरेपी, हार्मोनल और टारगेटेड थेरेपी, सकारात्मकता और कैंसर से लड़ने का दृढ़ संकल्प शामिल था।

विज्ञापन

सख्त डाइट प्लान और सही जीवनशैली का पालन किया

अपने दो पन्नों के पोस्ट में पूर्व क्रिकेटर कहा कि पत्नी के इलाज को एक सख्त डाइट प्लान  और सही जीवनशैली का पालन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने ऐसा आहार लिया जो प्राचीन भारतीय आयुर्वेद, पोशिनोरी ओसुमी के ऑटोफैगी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रिसर्च और दुनिया भर के प्रख्यात डॉक्टरों के अवलोकनों द्वारा प्रेरित है।

रात के खाने और नाश्ते के बीच 12 घंटे का अंतर

अपनी पोस्ट में सिद्दधू ने पूरा डाइट चार्ट शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि आपके पीने के पानी का आदर्श पीएच स्तर 7 (क्षारीय जल) होना चाहिए ताकि आपकी रिकवरी को बढ़ावा मिले। इसके अलावा इलायची, तुलसी, पुदीना, अदरक और दालचीनी वाले काढ़े का सेवन करें। उन्होंने कहा कि रात के खाने और नाश्ते के बीच कम से कम 12 से 17 घंटे का अंतर देकर, रात का खाना सूर्यास्त से पहले और अगले दिन का पहला भोजन सुबह 10:00 बजे करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ