हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कोई छोटी-मोटी समस्या नहीं बल्कि सेहत पर गंभीर असर डालने वाली बीमारी है, जिसे कंट्रोल में रखना जरूरी है. आज के हाला ऐसे है कि जो बीमारी पहले ज्यादातर बुजुर्गों में पाई जाती थी, वह अब युवाओं में भी देखने को मिल रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि इस स्थिति को नजरअंदाज कर दिया जाए और आराम से जिंदगी गुजारा जाए, तो ये खुद ही ठीक हो जाएगा, तो यह आपकी बड़ी गलती होगी. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाई-बीपी की समस्या के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है, क्योंकि इस मेडिकल स्थिति का असर दिल की सेहत पर सीधा पड़ता है. आइए जानते हैं क्या है ये हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी और कैसे आप इसे काबू में रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक युवाओं को भी बना रहा शिकार! बचने के लिए आज से ही अपनाएं ये टिप्स
क्या है हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी?
CDC के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर की धमनियों में खून का दबाव सामान्य से ज्यादा हो जाता है. इसे अक्सर हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहा जाता है. कई बार इसके कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है. लंबे समय तक ब्लड प्रेशर बढ़ा रहने से दिल, दिमाग, किडनी और आंखों पर असर पड़ सकता है, इसलिए नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग जरूरी है. बात करें कब ये नॉर्मल रहता है और कब हाई बीपी बन जाता है, तो इसका सीधा फर्क इस तरह है.
- नॉर्मल बीपी- 120/80 mm Hg.
- हाई-बीपी- 130/80 mm Hg.
कैसे अपने आपको रखें हाई-बीपी के खतरे से बाहर
हाई-ब्लड प्रेशर का हिसाब कुछ इस तरह है कि इसका बढ़ना और घटना आपके ऊपर निर्भर है, यानी कि अगर आप अच्छी लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो बीपी नॉर्मल रहेगी, हालांकि, अगर आप खराब लाइफस्टाइल पर ही टिके रहते हैं, तो ये कंट्रोल से बाहर रहेगी और शरीर में मौजूद महत्वपूर्ण अंगों पर गंभीर असर डालेगी. इसे कंट्रोल में रखे के लिए नीचे दी गई बातों को नियमित रूप से फॉलो किया जाए, तो आपकी बीपी काबू में रह सकता है.
हेल्दी डाइट अपनाएं
CDC के अनुसार, हाई-ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाने के लिए एक अच्छा और आसान उपाय ये है कि आप अपनी डाइट को साफ और हेल्दी बनाएं. अगर आप ज्यादा तला, भुना और मसालेदार खाना खाते हैं, तो उससे अभी रुक जाए और ढेर सारे ताजे फल और सब्जियां.
वजन कंट्रोल में रखे
हाई-बीपी का एक बड़ा कारण ज्यादा वजन भी हो सकता है. अगर आप उम्र के हिसाब से वजन कंट्रोल में रखें, तो बीपी की समस्या से राहत मिल सकती है. हेल्दी वजन पाने के तरीकों के बारे में अपनी हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें, जिसमें हेल्दी खाना चुनना और रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करना शामिल है.
फिजिकल एक्टिविटी
हाई-बीपी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करना भी जरूरी है. अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो शरीर एक्टिव रहेगा और बीपी कंट्रोल में रहेगी. हालांकि, एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
धूम्रपान और शराब से हाथ पीछे करें
अगर आपको धूम्रपान और शराब पीने की आदत है, तो बेहतर रहेगा कि आप इन आदतों से हाथ पीछे कर लें. आपकी ये आदत हाई-बीपी का एक बड़ा कार हो सकती है.
नींद और तनाव
हाई-बीपी की समस्या से राहत पाने के लिए पूरी नींद और तनाव से दूरी भी जरूरी है. अगर आप आधी रात तक जागे रहते हैं और नींद पूरी नहीं लेते हैं, तो हाई-बीपी की समस्या आपको परेशान करती रहेगी. इसके अलावा तनाव भी बीपी की ट्रिगर करता है.
यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर कम होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करेंगे ये काम तो Hypotension से मिल सकती है राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: CDC
First published on:
Know More: Editorial Guidelines