Health Tips: हमारे शरीर को सही से काम करने के लिए खून और लिवर दोनों की जरूरत होती है। खून की कमी या लिवर की खराबी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती हैं। लेकिन, कुछ आसान तरीकों से हम इन दोनों समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। लिवर और शरीर में खून की मात्रा का एक-दूसरे से संबंध होता है। अगर शरीर में सही मात्रा में खून और हीमोग्लोबिन रहेगा, तो लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित नहीं होगी। वहीं, अगर लिवर में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो खून का फिल्ट्रेशन सही से नहीं हो पाता है। हम आपको डॉक्टर सुभाष गोयल द्वारा बताई गई टिप के बारे में बता रहे हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर सुभाष गोयल एक आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट हैं, जो बताते हैं कि लिवर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे ही शरीर में ब्लड काउंट बढ़ता है। अगर इस उपाय को उन्होंने कुछ दिनों तक रोजाना फॉलो कर लिया, तो इससे ये दोनों काम हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
2. विटामिन डी की कमी- इस मौसम में शरीर को विटामिन-डी सही से नहीं
क्या है उपाय?
डॉक्टर ने बताया कि हमें रात को 1 गिलास पानी में व्हीटग्रास डालकर भिगो देना चाहिए। इस पानी को आपको सुबह खाली पेट पीना होगा। इससे पीने से शरीर में खून बढ़ेगा जिससे लिवर मजबूत होता है। व्हीटग्रास हीमोग्लोबिन बढ़ाने का नेचुरल सोर्स है। अब सुबह के समय आपको 1 गिलास पानी में अश्वगंधा डालकर रख देना है। इस पानी को आपको शाम के समय पीना है। अश्वगंधा का पानी पीने से लिवर की सफाई होती है, खून की सफाई होती है और ताकत मिलती है। इस पानी को पीने से कोर्टिसोल नामक हार्मोन भी नियंत्रित होता है। तनाव कम करने के लिए भी इन दो ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। व्हीटग्रास का पानी पीने से स्किन अच्छी होती है। यह पानी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
और क्या करें?
खून बढ़ाने के लिए आपको डाइट में चुकंदर और पालक का सेवन करना चाहिए। ये दोनों सब्जियां खाने से लिवर को भी मजबूती मिलती है। आपको अपनी डाइट में फॉलिक एसिड, विटामिन-सी और आयरन युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। संतरा, नींबू और पपीता खा सकते हैं। चिकन, मछली और अंडे खाना चाहिए। मूंग दाल का सेवन करने से भी खून की मात्रा बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
18 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines