Women Health Tips: आज के समय में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जिनको कमर में दर्द (Backbone Pain) की शिकायत होती है, जिसके चलते न ही वे सही से बैठ पाती हैं, न ही चल पाती हैं. इसके साथ ही इससे छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं डॉक्टर से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा ले लेती हैं, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता है. आजकल यह समस्या इतनी आम हो चुकी है कि हर दूसरी महिला इससे जूझ रही है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं, तो अब परेशान न हों. आइए जानते हैं कि किस एक चीज के रोज़ाना सेवन से आप अपनी कमर के दर्द से राहत पा सकती हैं.
काले चनों का करें सेवन
अगर आप रोजाना के कमर दर्द से जूझ रही हैं लेकिन यह सही होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आप रोज़ाना एक कटोरी काले चने का सेवन करें. अगर महिलाओं को नियमित रूप से पीठ या कमर दर्द की समस्या रहती है, तो काले चने (Black Chickpeas) का सेवन बेहद लाभकारी हो सकता है. काले चने में आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium), मैग्नीशियम और फाइबर (Fiber) जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं. इससे धीरे-धीरे राहत मिल सकती है.
ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंट हैं तो कभी ना करें ये 5 काम, डॉक्टर ने बताया बच्चे को हो सकता है नुकसान
काले चने में मौजूद प्रोटीन (Protein) और मिनरल्स (Minerals) महिलाओं के शरीर में कमजोरी को दूर करते हैं और मांसपेशियों में मजबूती लाते हैं. खासकर उन महिलाओं के लिए जो कामकाजी हैं या घर के कार्यों में अधिक समय बिताती हैं, उनके लिए काले चने एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करते हैं. अगर इसे सुबह नाश्ते में शामिल किया जाए, तो यह दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है और धीरे-धीरे पीठ दर्द की शिकायत कम हो सकती है.
अगर आप रोजाना इसका सेवन करेंगे तो आपको कुछ ही दिन में दर्द से राहत मिलने लगेगी.
ये भी पढ़ें- अंडाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? जानिए Ovarian Cancer किन महिलाओं को हो सकता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
8 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
9 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
13 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
17 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines