नाश्ता करने के बाद क्यों नहाना नहीं चाहिए? एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी ने बताया नहाने का सही समय क्या है

Nashte Ke Baad Nasha Kyu Nahi Chahiye: अगर आप भी सुबह नाश्ता करने के बाद नहाते हैं तो एक बार यह लेख जरूर पढ़ें क्योंकि आचार्य मनीष जी का कहना है कि ऐसा करना कई लोगों को नॉर्मल लग सकता है, लेकिन असल में ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Is Harmful Bathing Before Breakfast

नाश्ता करने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Is Harmful Bathing Before Breakfast: सुबह ऑफिस जाने से पहले ज्यादा लोग नहाना पसंद करते हैं और अपने दिन की शुरूआत करते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नाश्ता करने के बाद नहाते हैं और बाल सुखाकर ऑफिस चले जाते हैं. लगभग सभी लोगों का यही दिनचार्य होता है, लेकिन क्या आपको पता है आयुर्वेद के अनुसार यह आदत शरीर के लिए सही नहीं मानी जाती. आचार्य मनीष जी का कहना है कि खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है और हेल्थ को कई तरह का नुकसान हो सकता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आदत बिल्कुल बदल लें और एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी के बताए गए नहाने के सही वक्त को वक्त को फॉलो करें.

इसे भी पढ़ें- कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाएं? डाइटीशियन ने बताया Constipation से छुटकारा दिला देंगी ये 5 चीजें

विज्ञापन

नाश्ता करने के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए?

नाश्ता करने के बाद बिल्कुल नहीं नहाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से बॉडी डिस्टर्ब हो जाती है और बीमारी का शिकार हो जाती है. हालांकि, आजकल ज्यादातर युवा पीढ़ी इसी रूटीन को फॉलो करती है. कई लोग जल्दी के चक्कर में पहले भरपेट नाश्ता कर लेते हैं और तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार कि यह आदत बीमारी का सबब बन रही है.

नाश्ता करने के बाद नहाने से क्या होता है?

पाचन क्रिया पर असर- जब हम खाना खाने के बाद नहाते हैं तो पाचन तंत्र को काफी नुकसान होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन पेट और पाचन तंत्र की ओर बढ़ जाता है, ताकि खाना सही तरीके से पच सके. अगर आप तुरंत नहा लेते हैं, खासकर ठंडे पानी से तो शरीर का तापमान बदलता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है.
एनर्जी लेवल कम होना- नाश्ता करने के बाद नहाने से एनर्जी लेवल कम हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर की एनर्जी खाने को पचाने में लगा जाती है. ऐसे में नहाने से शरीर पर दबाव पड़ सकता है, जिससे सुस्ती या थकान महसूस हो सकती है. आपको नहाने के बाद थकान हो सकती है.
मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ना- मनीष आचार्य का कहना है कि खाना खाने के बाद शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति सक्रिय होती है. अगर इस समय नहाया जाए तो यह अग्नि कमजोर पड़ सकती है, जिससे लंबे समय में मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है.

क्या है नहाने का नया समय?

आचार्य मनीष जी का कहना है कि सुबह खाली पेट या हल्का पानी पीने के बाद नहाना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आपने नाश्ता कर लिया है तो लगभग 2 घंटे के बाद नहाएं. अगर ठंड है तो नाश्ते के बाद नहाने से बचें, खासकर खाने के बाद. बाकी आप दिन में कभी भी नहा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ