कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाएं? डाइटीशियन ने बताया Constipation से छुटकारा दिला देंगी ये 5 चीजें

Foods For Constipation Relief: मलत्याग करने में दिक्कत होने को कब्ज कहा जाता है. कब्ज होने पर पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है और दिक्कत कई-कई दिनों तक बनी रहती है. ऐसे में यहां जानिए कब्ज से राहत पाने के लिए किन चीजों को खाने पर फायदा मिलता है.

Constipation Home Remedies

रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

Constipation Relief: कब्ज पेट से जुड़ी ऐसी समस्या है जिसमें मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है. कब्ज में व्यक्ति घंटों तक टॉयलेट में बैठा रह जाता है लेकिन मल (Stool) बाहर निकलने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो इन फूड्स को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं. डाइटीशियन श्वेता पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कब्ज में क्या खाने पर फायदा मिलता है. डाइटीशियन का कहना है अगर आपकी बाउल मूवमेंट् धीमी हैं, पूरी तरह पेट साफ नहीं पा रहा है या फिर मल टाइट आ रहा है तो आपको ल्यूब्रिकेशन, फाइबर और हाइड्रेशन की जरूरत है. यहां जानिए कौन सी हैं वो चीजें जो कब्ज को दूर करने में असर दिखाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये चीजें

डाइीशियिन का कहना है कि ये कुछ ऐसे फूड्स हैं जो नेचुरल लैक्सेटिव्स की तरह काम करती हैं. ऐसे में इन चीजों को खाने पर कब्ज की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है –

काली किशमिश – कब्ज में काली किशमिश खाई जा सकती है. काली किशमिश माइल्ड लैक्सेटिव का काम करती है और इसमें गट फ्रेंडली कंपाउंड्स होते हैं.

विज्ञापन

घी – आंतों की परत में घी (Ghee) ल्यूब्रिकेंट का काम करता है. इससे मल को बिना दिक्कत बाहर आने में मदद मिलती है.

अलसी के बीज – कब्ज से राहत पाने के लिए अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. अलसी के बीजों में सोल्यूबल फाइबर होता है और यह स्टूल में बल्क लाता है.

विज्ञापन

घर पर बने स्नैक्स – घर पर बने स्नैक्स गट के लिए अच्छे होते हैं और ये ज्यादा प्रोसेस्ड भी नहीं होते हैं.

हल्का गर्म पानी – रोजाना हल्का गर्म पानी पीने पर बाउल मूवमेंट्स स्टिम्यूलेट होती हैं. इससे मलत्याग करने में आसानी होती है.

विज्ञापन
  • आपको कब्ज ना हो इसके लिए खानपान में फाइबर बढ़ा लें. फाइबर से बाउल मूवमेंट्स बेहतर होती हैं.
  • एक्सरसाइज भी जरूर करें. एक्सरसाइज की कमी से कब्ज (Kabj) होती है.
  • पानी की मात्रा बढ़ा लें. पानी की कमी से कब्ज होती है. ऐसे में पानी ज्यादा पीने पर कब्ज दूर रहने में मदद मिलती.
  • जब भी मलत्याग करने की इच्छा हो तो टॉयलेट जरूर जाएं. मल को अंदर ही कंट्रोल करने की कोशिश ना करें.

यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Stomach Cancer की पहली स्टेज में कैसे संकेत आते हैं नजर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ