नाक से अचानक खून आना कोई मामूली बात नहीं है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. आमतौर पर लोग नाक से खून आने के पीछे कोई न कोई कारण मान कर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अक्सर लोगों को ईस बात की जानकारी नहीं होती है कि नाक से यूं अचानक खून का बहना किसी खास तरह के कैंसर का भी संकेत हो सकता है, जो मरीज को बड़ी मुश्किलों में धकेल सकता है. आइए इस स्टोरी में आपको बताते हैं किस कैंसर में मरीज के नाक से खून आने लगता है और इसके क्या-क्या और लक्षण दिखाई दे सकते हैं?
यह भी पढ़ें: क्या हफ्तों तक आवाज बैठे रहना कैंसर का लक्षण हो सकता है? सर्जन ने बताया यह गले के कैंसर का
किस कैंसर में नाक से खून आने लगता है?
NHS के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाक से अचानक खून आना और बार-बार खून का बहना नाक और साइनस का कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं. ये एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है, जो नाक के अंदर की जगह (नेजल कैविटी) या साइनस में शुरू होता है. नाक और साइनस सांस लेने, सूंघने और संक्रमण से वायु मार्ग की सुरक्षा में मदद करते हैं. हालांकि, इस कैंसर की गंभीरता इस बात पर निर्भर करती है कि यह सिर, गर्दन या शरीर के अन्य हिस्सों में कितना फैला है, इसलिए इसे नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए. NHS के मुताबिक, इलाज में सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इन 3 बड़े लक्षणों को लोग ले लेते हैं हल्के में
नाक और साइनस कैंसर के शुरुआती स्टेज में नाक से जुड़ी कुछ समस्याएं दिख सकती है, जिसे अक्सर लोग आम समझ लेते हैं, जोकि सबसे बड़ी गलती होती है. कैंसर की सबसे खतरनाक बात ये ही है कि जब वह शरीर में पनप रहा होता है, तो उसके लक्षण अक्सर लोगों के समझ में नहीं आते हैं और जब कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, तो लोग उन्हें मामूली बात मान लेते हैं. NHS की वेबसाइट में दर्ज जानकारी के अनुसार, इस कैंसर में जो सबसे आम लक्षण दिखाई दे सकते हैं, नाक से खून आने अलावा, वह इस प्रकार हैं-
- नाक के एक तरफ का बंद होना जो ठीक न हो.
- सूंघने की क्षमता में कुछ कमी.
- नाक से या गले में बलगम का बहना और बलगम में खून भी आ सकता है.
इतना ही नहीं, इस कैंसर का असर बढ़ भी सकता है और दूसरे अंगों को भी प्रभावित कर सकता है, जिसमें;
- चीजें दो-दो दिखाई देना
- एक आंख से पानी आना
- आंखों का बाहर की ओर उभरा हुआ दिखना
- दिखने में कुछ कमी आना.
अगर कैंसर सिर और गर्दन के दूसरे हिस्सों में फैल जाता है, तो कुछ और लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जिसमें;
- चेहरे पर दर्द और सुन्नपन जो ठीक न हो
- मुंह खोलने में परेशानी
- एक या ज्यादा दांतों का ढीला होना
- कान में दर्द या दबाव महसूस होना
- गर्दन में सूजन
- चेहरे, नाक या मुंह के ऊपरी हिस्से (तालू) पर गांठ
किन कारणों से बढ़ता है इस कैंसर का खतरा?
नाक और साइनस का कैंसर किसी को भी हो सकता है, हालांकि; यह हमेशा साफ नहीं होता कि इसका कारण क्या है? NHS की जानकारी के अनुसार, आपको इसके होने का खतरा ज्यादा हो सकता है अगर आप:
- स्मोकिंग करते हैं.
- आपको ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) है, जो एक आम वायरस है और अक्सर सेक्स के दौरान जननांगों की त्वचा के संपर्क में आने से फैलता है.
- आप ऐसी नौकरी करते हैं या कर चुके हैं जिसमें आपको लकड़ी, चमड़े या टेक्सटाइल की धूल, निकेल कंपाउंड या आइसोप्रोपिल अल्कोहल जैसी चीजें सांस के जरिए अंदर चले जाते हो.
- अगर आपने पहले रेटिनोब्लास्टोमा (आंखों के कैंसर का एक दुर्लभ प्रकार जो छोटे बच्चों को होता है) के इलाज के लिए रेडियोथेरेपी करवाई थी, तो भी इसका खतरा बढ़ा रहता है.
इससे बचाव के लिए धूम्रपान को छोड़ें और अगर आप किसी फैक्ट्री में काम करते हैं, तो मास्क पहने की आदत डालें. इसके अलावा, डॉक्टर से जरूरी सलाह लें और उनके मुताबिक अपनी लाइफस्टाइल को अपनाएं.
यह भी पढ़ें: हल्की सी गांठ या भारीपन? टेस्टिकुलर कैंसर के ये ‘साइलेंट’ संकेत अक्सर सामान्य दर्द समझकर
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
9 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
13 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
15 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
18 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
18 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: National Health Service
First published on:
Know More: Editorial Guidelines