Soaked Your Feet In Salt Water: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते इंसान के पास आराम करने या सुकून से बैठने का टाइम ही नहीं है. आराम ना करने की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा असर इंसान के पैरों पर पड़ता है. लगातार खड़े रहने की वजह, गलत फूटवियर पहनने की वजह से अक्सर पैरों में दर्द रहने की समस्य पैदा हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो नमक की पानी वाली थरेपी करना फायदेमंद साबित हो सकती है. नमक वाले पानी में पैर डुबोना एक सस्ती और सबसे ज्यादा सुकून देने वाली आयुर्वेदिक थेरेपी है. इसे उपाय को काफी फायदेमंद माना गया है. आइए जानते हैं इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका.
इसे भी पढ़ें- गर्मी में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर ने कहा शरीर में हीट और ब्लोटिंग को बढ़ाते हैं ये 5 फ्रूट्स
नमक में पैर डुबोने से क्या होता है?
नमक वाले गुनगुने पानी में पैर डुबोने से पैरों को कई तरह के फायदे मिलते हैं. यह तरीका खासकर थकान, दर्द और स्किन समस्याओं में मददगार माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, हमारे पैरों में कई ऐसे बिंदु होते हैं जो पूरे शरीर से जुड़े होते हैं. नमक वाले गुनगुने पानी में पैर रखने से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बेहतर होता है.
नमक वाले पानी में पैर डुबोने के फायदे
थकान और दर्द से राहत- दिनभर की थकान दूर करने के लिए नमक वाले पानी में पैर डुबोकर बैठना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. गुनगुने नमक वाले पानी में पैर रखने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है.
सूजन कम करने में मददगार- अगर आपके पैरों में सूजन रहती है तो नमक वाला पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है. नमक में मौजूद मिनरल्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाते हैं.
फंगल इंफेक्शन से बचाना- पैरों को नमक वाले पानी में डुबोने से पैरों में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है. आप हल्के गुनगुने पानी में अपने दोनों पैरों को डुबोकर रख सकते हैं.
पसीने और बदबू से छुटकारा- कुछ लोग के पैरों से बदबू आने लगती है. अगर आपके भी पैर से आने लगती है तो नमक वाले पानी में पैरों को डुबोकर रखा जा सकता है. इससे आपको एकदम फ्रेश महसूस होगा.
इसे भी पढ़ें- खरबूजे का छिलका पानी में उबालकर पीने से क्या होगा? सिर्फ 2 दिन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
3 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
4 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
12 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines