खरबूजे का छिलका पानी में उबालकर पीने से क्या होगा? सिर्फ 2 दिन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव  

Muskmelon Peel Uses and Water: यकीनन आप खरबूजे छिलके फेंक देते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इनका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आप इसे पानी में डालकर उबाल सकते हैं, जिसका सेवन करने से काफी फायदा हो सकता है. 

Muskmelon Peel Uses and

Muskmelon Peel Uses and

Kharbooze Ke Chilke Ubalne: गर्मियों में खरबूजे सबसे ज्यादा आते हैं, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है. खरबूजा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन उसका छिलका अक्सर कचरे में चला जाता है. क्या आप जानते हैं कि यही छिलका आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है? खरबूजे के छिलके को पानी में उबालकर पीने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अगर आप इसे लगातार 2 दिन पीते हैं तो शरीर में कुछ बदलाव भी महसूस हो सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे और कब खरबूजे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

खरबूजे के छिलकों को पानी डालकर उबालने से क्या होगा?

खरबूजे में विटामिन A, C और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके शरीर को कई तरह से फायदा देने का काम करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छिलके खरबूजे से ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे बनाएं खरबूजे के छिलके का पानी? 

खरबूजे के छिलके में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. इसे बनाने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

विज्ञापन
  • खरबूजे के छिलकों को अच्छे से धो लें. 
  • छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • 1 से 2 गिलास पानी में 10 मिनट उबालें. 
  • इसे छानकर हल्का ठंडा होने पर पिएं.

क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

  • शरीर रहेगा हाइड्रेटेड- खरबूजे के छिलके में पानी की मात्रा काफी पाई जाती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है.
    पाचन के लिए बेहतर- दो दिन इसका पानी पीने से आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है. आप इसमें काला नमक डालकर भी खी सकते हैं. यकीनन गैस से राहत मिल सकती है.
    शरीर को मिलेगी ठंडक- गर्मी के मौसम में यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और हीट से राहत देता है. आप भी इसका सेवन कर सकते हैं.  
  • स्किन पर दिखेगा असर- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे स्किन में हल्का ग्लो नजर आ सकता है. 

इसे भी पढ़ें- झाइयों से ढक गए हैं गाल तो यहां जानिए रसोई की किस चीज से कम होंगे धब्बे, Pigmentation हल्की होने लगेगी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ