हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिंक नाखून से लेकर गर्म हाथ-पैर तक… शरीर के ये संकेत बताते हैं आप हेल्दी हैं या नहीं

Signs That Your Body Health: शरीर के ये छोटे-छोटे संकेत आपकी हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बताते हैं. इसलिए इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समझना और सही लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
शरीर में दिखने वाले ये संकेत हेल्दी है या नहीं? Image Credit- News24

Healthy Body Ke Signs: आजकल हेल्दी रहना बहुत जरूरी हो गया है, लेकिन शरीर में होने वाला हर बदलाव नुकसानदायक नहीं होता है. इसमें से कुछ संकेत हेल्दी होने की निशानी होते हैं. अक्सर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही चीजें आपकी ओवरऑल हेल्थ के बारे में बताने का काम करते हैं. पिंक नाखून, गर्म हाथ-पैर और सुबह फ्रेश महसूस करना जैसे संकेत किस ओर इशारा करते हैं ये आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि ये संकेत हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर इशारा करते हैं या नहीं.

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver है तो इन 5 सूखे मेवों से मिल सकता है फायदा, जानिए कौन सा ड्राई फ्रूट फैटी लिवर को कम करता है

शरीर में दिखने वाले ये संकेत हेल्दी हैं या नहीं?

Image Credit- Freepik

पिंक नाखून होना- अगर आपके नाखून हल्के गुलाबी हैं या छूने पर गुलाबी हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपका Blood Circulation सही तरह से काम कर रहा है. हेल्दी नाखून आमतौर पर स्मूथ और मजबूत होते हैं.
हाथ-पैर गर्म रहना- कई लोगों के हाथ ठंडे रहते हैं, लेकिन अगर आपके हाथ-पैर गर्म रहते हैं तो इसका मतलब है कि आपका Blood Flow सही तरीके से काम कर रहा है. बेहतर Blood Circulation शरीर तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में मदद करता है.
सुबह फ्रेश महसूस होना- अगर आप सुबह उठते ही खुद को एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करते हैं तो यह अच्छी नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल की निशानी हो सकती है. लगातार थकान या सुस्ती महसूस होना शरीर में किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है.
स्किन का नेचुरल ग्लो- हेल्दी स्किन सिर्फ ब्यूटी नहीं, बल्कि अच्छी सेहत का भी संकेत होती है. अगर आपकी त्वचा पर नेचुरल चमक बनी रहती है तो इसका मतलब हो सकता है कि शरीर को सही पोषण और पर्याप्त पानी मिल रहा है.
पैर के बाल बढ़ना- अगर आपके पैरों के बाल लगातार बढ़ रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. ऐसा होना अच्छे रक्त संचार होने का संकेत है. नियमित और स्वस्थ पाचन शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है.
पाचन सही रहना- अगर आपका पाचन ठीक रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं तो यह भी हेल्दी बॉडी का संकेत माना जाता है. नियमित और स्वस्थ पाचन शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- कैंसर पेशेंट की पहचान कैसे करें? इन 5 लक्षणों से समझें संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola