Fatty Liver है तो इन 5 सूखे मेवों से मिल सकता है फायदा, जानिए कौन सा ड्राई फ्रूट फैटी लिवर को कम करता है

How To Reduce Fatty Liver: फैटी लिवर डिजीज में खानपान का ख्याल रखा जाए तो दिक्कत कम हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए कौन से ड्राई फ्रूट्स फैटी लिवर को ठीक करने में मददगार होते हैं.

Fatty Liver Home Remedies
1 / 7

Dry Fruits For Fatty Liver: लिवर की दिक्कतें वर्तमान में तेजी से बढ़ती जा रही हैं. इसीलिए लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी होता है. ऐसे में खानपान अच्छा होना बेहद जरूरी है. यहां ऐसे ही कुछ सूखे मेवों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर फैटी लिवर की दिक्कत कम होती है और लिवर पर जमा एक्सेस फैट पिघलने लगता है. इन सूखे मेवों में अनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेट्स विटामिन और खनिज होते हैं जो लिवर फंक्शन को बेहतर करते हैं, इंफ्लेमेशन कम होती है और फैट कम जमता है. इन सूखे मेवों को आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

अखरोट

अखरोट 2 / 7

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर लिवर को फायदा मिलता है. अखरोट के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर फैट को कम करते हैं.

विज्ञापन

बादाम

बादाम 3 / 7

विटामिन ई, फाइबर और मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होने के चलते बादाम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. इन्हें खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल भी कम होता है और फैटी लिवर में भी फायदा नजर आता है.

पिस्ता

पिस्ता4 / 7

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर पिस्ता लिवर पर फैट जमने से रोकता है. इसमें मौजूद गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में खास असर दिखाता है.

विज्ञापन

पेकन्स

पेकन्स 5 / 7

पेकन्स मोनोसैचुरेटेड फूड्स, विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लिवर की सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने पर लिपिड प्रोफाइल भी सुधरती है.

ब्राजील नट्स

ब्राजील नट्स 6 / 7

ब्राजील नट्स बड़े-बड़े होते हैं और पोषक तत्वों का भंडार कहलाते हैं. इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन समेत खनिज भी होते हैं. ब्राजील नट्स दिन में 1-3 भी खा लिए जाएं तो फायदेमंद साबित होते हैं.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप सभी सूखे मेवे एकसाथ ना खाएं और सूखे मेवे कितनी खाए जा रहे हैं इसका ध्यान रखें. अति किसी भी चीज की बुरी होती है इसीलिए जरूरत से ज्यादा खाने से बचें.

यह भी पढ़ें – रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. सलीम जैदी ने बताया

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन