कैंसर पेशेंट की पहचान कैसे करें? इन 5 लक्षणों से समझें संकेत
Cancer Patient Identity: कैंसर का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन पहले ही मिथ बनाकर अपने दिमाग में राय बना लेना सही नहीं है. कुछ संकेत हैं जो शुरुआती दौर में शरीर पर दिखते हैं. अगर आपको भी ये संकेत नजर आए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

Cancer Ki Pehchan Kaise Kare: कैंसर का इलाज आसान नहीं है, लेकिन अगर सही वक्त पर पहचान कर ली जाए तो परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है. हालांकि, कुछ लोग शुरुआती लक्षणों पर ध्यान ही नहीं देते हैं. यही लापरवाही बाद में जाकर बड़ी समस्या बन सकती है. इसलिए शरीर में आपको कई तरह के बदलाव नजर आएं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. हम कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से कैंसर पेशेंट की पहचान आसानी से की जा सकती है.
अचानक वजन पर असर होना
2 / 6अगर आपको वजन पर अचानक बड़ा बदलाव नजर आए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. वजन जरूरत से ज्यादा कम होना खतरे की घंटी है और कैंसर वैसे ही मेटाबॉलिज्म को इफेक्ट करता है.
थकान होना
3 / 6अचानक शरीर में बदलाव होना सही नहीं है. दिनभर कमजोरी, थकान और एनर्जी फील ना होना परेशान कर सकता है. कैंसर का शुरुआती संकेत में थकावट लंबे समय तक बनी रहती है.
शरीर में गांठ या सूजन
4 / 6अगर शरीर के किसी हिस्से में गांठ, सूजन या असामान्य बदलाव महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. खासकर ब्रेस्ट, गर्दन, अंडरआर्म या अन्य हिस्सों में बनने वाली गांठ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
खांसी या आवाज में बदलाव
5 / 6लगातार खांसी रहना, सांस लेने में दिक्कत होना या आवाज बैठ जाना भी कुछ प्रकार के कैंसर का संकेत हो सकता है. अगर ये समस्या कई हफ्तों तक बनी रहे तो जांच जरूरी है.
घाव का जल्दी ठीक न होना
6 / 6अगर शरीर पर कोई घाव लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहा या बार-बार खून निकल रहा है तो यह भी चेतावनी का संकेत हो सकता है. मुंह के छाले या त्वचा पर बने घावों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.