Nail Signs: शरीर का हर अंग खास होता है। बीमारी होने पर हर अंग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देता है। वहीं, नाखूनों की बात करें, तो हमारे नेल्स भी सेहत के ऐसे कई राज हैं जिन्हें अपने अंदर छुपा कर रखते हैं और बीमारी होने पर संकेत देते हैं। जब भी हम बीमार होते हैं और फिर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह हमेशा हमारे नाखूनों को चेक करते हैं। कभी सोचा है क्यों? इसका कारण बीमारियों का संकेत ही है, जिन्हें समझने में नाखून मदद करते हैं। चलिए हम भी आपको अपनी रिपोर्ट में बताते हैं कि नाखून का कौन सा संकेत क्या बताता है।
नाखूनों के इन 7 संकेतों को कभी न करें इग्नोर
1. नाखून में डार्क वर्टिकल लाइंस- अगर आपके नाखून में काले या नीले रंग की लाइन्स बनी दिख रही हैं, तो यह विटामिन बी-12 और विटामिन-डी की कमी का संकेत है। इन दोनों की कमी होने से हीमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया या फिर कमजोर इम्यूनिटी जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- हाथों-पैरों में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत!
2. नाखूनों में सफेद धब्बे- ये सफेद धब्बे कैल्शियम की कमी, जिंक की कमी या अन्य पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकते हैं। ये दोनों तत्व हमारी हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। इससे आपको हड्डियों से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
3. नाखूनों का टूटना और कमजोर होना- यदि नाखून बहुत जल्दी टूट रहे हैं या कमजोर हैं, तो यह बायोटिन नामक तत्व की कमी का संकेत है। बायोटिन की कमी होने से बाल कमजोर होते हैं, ज्यादा टूटते हैं और आंखों, नाक, मुंह के आस-पास की स्किन पपड़ीदार हो जाती है।
4. नाखूनों का पीला पड़ना- यदि नाखून अचानक पीले रंग के हो जाएं, तो यह लिवर रोग या शुगर के बढ़े हुए लेवल का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, पीले नाखून फंगल इन्फेक्शन का संकेत हो सकते हैं।
photo credit-freepik
5. नाखूनों का सफेद रंग होना- अगर आपके नाखूनों का रंग पूरी तरह सफेद हो जाए, तो यह हार्ट और सांस से संबंधित समस्याओं, जैसे फेफड़ों की बीमारी, किडनी डिजीज, लिवर डिजीज का संकेत हो सकते हैं।
6. नाखूनों का गोल या उभरा हुआ होना- अगर आपके नाखून उभरे हुए या गोल आकार के दिख रहे हैं, तो यह फेफड़ों की बीमारी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसका कारण शरीर और नाखून में ऑक्सीजन सप्लाई का बाधित होना है।
7. नाखूनों का ऊपर की तरफ आना- अगर आपके नेल्स ऊपर की तरफ बाहर स्किन से अलग हो रहे हैं, तो यह संकेत है कि आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है। आयरन कम होने से शरीर में खून की कमी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 hr agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
18 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
20 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
23 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines