---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

नाभि से आखिर बदबू क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे के बड़े 5 कारण और सफाई का सही तरीका

Belly Button Odor: नाभि से बदबू आने की समस्या आम है, लेकिन क्या आपको पता है कि नाभि से बदबू आने के क्या कारण हो सकते हैं और बदबू को कैसे दूर किया जा सकता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

Nabhi Se Badboo Aana: नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है, जहां से सैकड़ों नसें शरीर के अलग-अलग अंगों तक जाती हैं. इसलिए नाभि की हेल्थ पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है. फेमस आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि अगर नाभि की देखभाल की जाए तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. आयुर्वेद में नाभि को साफ करने पर काफी जोर दिया है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो बदबू आने की समस्या हो जाती है. वैसे तो नाभि से दुर्गंध आना आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती, लेकिन अगर बदबू के साथ-साथ अन्य लक्षण भी हों तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. हालांकि, नाभि से बदबू आने की समस्या किसी को भी कभी भी हो सकती है. ऐसे में आपको इससे छुटकारा पाने की जरूरत है. आइए इस लेख में जानते हैं कि आप नाभि को कैसे साफ कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- पार्टी करने के बाद पेट खराब हो जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया दस्त को ठीक करने के लिए 4 आयुर्वेदिक उपाय 

---खबर नीचे जारी है---

नाभि से बदबू आने के 5 कारण | Reasons for Belly Button Odor 

क्यों आती है नाभि से बदबू?

नाभि वाला हिस्सा या उसके आसपास की वजह से नमी वाली होती है. अगर ज्यादा देर तक नाभि के अंदर नमी रहती है तो बदबू आने की समस्या हो सकती है. इसको लेकर फेमस आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि इससे छुटकारा पाने के लिए उसमें तेल डालना बहुत जरूरी है.

नाभि से बदबू आने के 5 कारण 

गंदगी होने की वजह- नाभि या उसके आसपास अक्सर पसीना, धूल, गंदगी और बेजान कोशिकाएं जमा हो जाती हैं. इससे बैक्टीरिया होने लगते हैं और कुछ देर बाद उससे बदबू आने लगती है. 

---खबर नीचे जारी है---

बैक्टीरिया और फंगस का पनपना- नाभि वाली जगह पर अक्सर नमी रहती है. इसकी वजह से गंदगी होती है और बैक्टीरिया या फंगल तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिससे गंदी गंध आती है.

पसीना आना- नाभि में पसीना आने और नाभि के आसपास के प्राकृतिक तेल जमा होने की वजह से भी यह परेशानी हो सकती है. इससे गंदे सूक्ष्मजीवों के पनपने की जगह मिलती है और बदबू आने लगती है. 

---खबर नीचे जारी है---

गहरी या अंदर धंसी नाभि- जिन लोगों की नाभि अंदर धंसी होती है, वहां गंदगी और नमी ज्यादा जमा होती है, जिससे बदबू का खतरा बढ़ जाता है.

संक्रमण या सिस्ट होना- अगर बदबू जरूरत से ज्यादा आ रही है तो इसकी वजह संक्रमण, फंगल या एपिडरमॉइड सिस्ट आदि हो सकती है. इससे बदबूदार स्राव जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं. 

---खबर नीचे जारी है---

नाभि को कैसे साफ करें? 

  • सबसे पहले अपने दोनों हाथों को अच्छी तरह धोएं. 
  • अब एक वॉशक्लॉथ या उंगलियों पर हल्का साबुन लगाकर नाभि के अंदर साफ करें.
  • अगर नाभि गहरी है तो कॉटन स्वैब की मदद से साफ करें. अंदर तक नाभि को साफ करें और रुई बदलते रहें. 
  • साफ करने के बाद नाभि को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें.
  • पूरी तरह साफ करने के बाद नाभि का गीलापन भी कपड़े की मदद से साफ कर दें. 

इसे भी पढ़ें- पेट में कैंसर होने से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक्सपर्ट ने बताया समय पर पहचान करने के लिए क्या करना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 02, 2026 10:42 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola