नाभि पर गांठ होना किस बीमारी का संकेत है? एक्सपर्ट ने बताए सिस्ट बनने के कारण और लक्षण

Nabhi Mein Ganth Hona: कई लोगों की नाभि पैदाइश से ही उभरी हुई होती है, लेकिन अगर नाभि में दर्द, जलन या सूजन महसूस होने लगे, तो यह सिर्फ बनावट नहीं बल्कि नाभि में गांठ या सिस्ट बनने का संकेत हो सकता है. अगर ऐसा है, तो आप इस लेख में बताए गए संकेतों से पता लगा सकते हैं.

I feel a lump in my stomach when I am lying down

नाभि पर गांठ होने का मतलब कैंसर तो नहीं?

Lump Belly Button: नाभि इंसान के शरीर का एक अहम हिस्सा है और यह हमारी हेल्थ के बारे में कई संकेत देती है. इसलिए नाभि में होने वाले हर बदलाव को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये बदलाव इंसान को अंदरूनी तौर पर कमजोर करने का काम करते हैं. अगर आपकी नाभि मोटी हो गई है या इसमें सिस्ट बनने लगी है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नाभि पर गांठ बनना किसी अंदरूनी समस्या या सिस्ट (Cyst) का संकेत हो सकता है. कई रिसर्च में नाभि में गांठ होने का मतलब किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाभि पर गांठ होने का मतलब कैंसर तो नहीं?

कई लोगों को लगता है कि नाभि पर गांठ होने का मतलब कैंसर है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि ये हर्निया या लिपोमा जैसी बीमारी का संकेत है. हालांकि, अगर आपकी नाभि की गांठ का आकार लगातार बढ़ हो रहा है और साथ में ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है.

  • गांठ तेजी से बढ़ना
  • लगातार तेज दर्द बना रहना
  • खून या पस निकलना
  • वजन तेजी से कम होना
  • गांठ सख्त हो और हिलती ना हो

नाभि पर गांठ होना किस बीमारी का संकेत है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नाभि पर गांठ एक नहीं बल्कि कई तरह से कारणों से हो सकती है. इसलिए किसी कारण जाने आपको इलाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

नाभि में हर्निया होना- नाभि पर गांठ बनने का पहला कारण नाभि में हर्निया हो सकता है. इसमें नाभि उभरी हुई दिखती है और दर्द महसूस हो सकता है.
सिस्ट बनना- नाभि में तेल डालने या गंदगी होने की वजह से सिस्ट भी बन सकती है. इस दौरान नाभि कठोर या जलन महसूस हो सकती है.
फैटी टिश्यू होना- कई बार नाभि का टिश्यू फैटी होने की वजह से भी गांठ होने की समस्या होना शुरू हो जाती है. हालांकि, इसकी गांठ बहुत ही मुलायम होती है.

नाभि में गांठ होने पर क्या करें?

  • अगर नाभि पर गांठ हो रही है तो कोशिश करें आपकी नाभि साफ और सूखी रहे.
  • दर्द या सूजन लगातार बढ़ रही है तो डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप जरूर करवाएं.
  • किसी कारण जाने कोई भी दवा ना लें और ना ही कोई नुस्खा अपनाएं.

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver की पहली स्टेज का शुरुआती संकेत क्या है? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया जीभ से पहचानें गंभीर बीमारी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ