Naak se Pani Aana: सर्दियों में नाक से पानी आना बहुत ही आम समस्या है. इसी वजह से कई बार लोग इसे हल्की-सी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, नाक आना या पानी निकलना (Naak Se Pani Aana Kya Karan Hai) मौसम बदलने का असर भी हो सकता है. लेकिन, अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है. एक्सपर्ट आचार्य जी का कहना है कि यह समस्या तब और ज्यादा गंभीर हो सकती है जब पानी निकलने के साथ-साथ बुखार आना, सिरदर्द होना या बलगम जरूरत से ज्यादा निकलना आदि. अगर आपको ये तमाम संकेत नजर आ रहे हैं तो एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाएं.
इसे भी पढ़ें- Ear Piercing: कान छिदवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया इंफेक्शन से बचना क्यों है जरूरी
नाक में पानी आने के कारण
- वायरल इंफेक्शन होना
- राइनाइटिस एलर्जी होना
- साइनसाइटिस होने के कारण
- मौसम में बदलाव होना
- गलत खानपान होने की वजह
यह कब गंभीर हो सकता है?
- अगर नाक से निकलने वाले पानी का रंग बदल रहा है तो आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
- कई बार दवा खाने के बाद भी नाक निकलना बंद नहीं होता. अगर दवा खाने के बाद भी ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर के पास जाएं.
- इस दौरान कई बार नाक बंद हो जाती है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है.
- साइनस इंफेक्शन होने के बाद अक्सर नाक से पानी या गाढ़ा बलगम निकल सकता है.
किस बीमारी का है संकेत?
नाक निकलना एक वक्त तक सामान्य है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो हो सकता है आपको एलर्जी हो. इस बीमारी का पता लगाने के लिए आपको टेस्ट करवाना होगा. इस टेस्ट के जरिए डॉक्टर स्किन या खून की एलर्जी का पता लगाते हैं. नाक की एलर्जी के शुरुआती ये 3 लक्षण हो सकते हैं.
- नाक बहना या बंद होना
- बार-बार छींक आना
- आंखों में खुजली और पानी आना
नाक से पानी टपकना कैसे बंद करें?
- गर्म पानी से भाप लेना शुरू कर दें, ताकि नाक के रास्ते खुल जाए और म्यूकस को होना शुरू कर दे.
- पानी हमेशा गर्म पिएं और अपनी डाइट में हमेशा हर्बल चाय शामिल करें. इससे नाक को बहुत ही आराम मिलेगा.
- अगर नाक साफ करने की वजह से उसमें दर्द होता है तो हल्के गुनगुने पानी के साथ नमक का इस्तेमाल करें.
- अदरक और शहद का सेवन करना शुरू कर दें. इससे आपको अंदरूनी फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- रात में क्या खाएं, जिससे सुबह पेट साफ हो जाए? डाइटिशियन ने बताया पानी में भिगोकर खा लीजिए ये 2 चीजें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
3 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
17 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
19 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
20 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
21 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
23 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines