Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान ने गुरुवार शाम अपनी आखिरी सांसें लीं. मुंबई के नानावती अस्पताल में शाम 7 बजे के करीब मुश्ताक खान का निधन हो गया. मुश्ताक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी और जब उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया तो पता चला कि उन्हें कैंसर है. अगले कुछ दिनों में मुश्ताक की तबीयत और बिगड़ गई. मुश्ताक के बेटे ने मीडिया को यह जानकारी दी कि अस्पताल आने से पहले वे बिल्कुल ठीक थे और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने स्क्रीन को बताया कि मुश्ताक खान को 5 साल पहले कैंसर हुआ था और यही कैंसर 2 हफ्ते पहले रिलैप्स हो गया था.
यह भी पढ़ें – कैंसर से जुड़े ये 10 मिथक कहीं आप भी तो नहीं समझते सच? एक्सपर्ट्स ने बताया किन बातों पर नहीं करना चाहिए यकीन
कैंसर रिलैप्स ने ली जान
मुश्ताक खान को फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) था लेकिन वे कैंसर फ्री हो चुके थे. अब एकबार फिर कैंसर रिलैप्स हुआ तो पता चला कि मुश्ताक कैंसर की लास्ट स्टेज में थे. फेफड़ों के कैंसर के लौटने के कारण ही मुश्ताक की तबीयत बिगड़ी थी और अस्पताल में वे कैंसर से जंग हार गए.
क्या होता है फेफड़ों का कैंसर
फेफड़ों का कैंसर वो कैंसर है जिसमें कैंसर के एब्नॉर्मल सेल्स फेफड़ों में पनपना शुरू होते हैं. यही सेल्स शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकते हैं. फेफड़ों के कैंसर के आमतौर पर 2 प्रकार होते हैं, नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर और स्मॉल सेल लंग कैंसर. नॉन-स्मॉल लंग कैंसर ज्यादा कॉमन है और ज्यादा एग्रेसिव भी होता है.
किन लोगों को हो सकता है फेफड़ों का कैंसर
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर का प्राइमरी रिस्क फैक्टर तंबाकू स्मोक करना है. सिगरेट, सिगार या पाइप्स से धूम्रपान करने वाले लोगों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा ज्यादा देखा जाता है. सेकंडहैंड स्मोक से दो-चार हो रहे लोगों को भी फेफड़ों का कैंसर हो सकता है. इसके अलावा, जो लोग घर के बाहर या अंदर वायु प्रदूषण का शिकार होते हैं कैंसर की चपेट में आ सकते हैं. रेडोन एक्सपोजर, काम की जगह पर एबेस्टोस, सिलिका या डीजल एग्जॉस्ट के कारण भी कैंसर का खतरा बढ़ता है. लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से लड़ रहे लोग और जेनेटिक्स के कारण भी फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना रहती है.
फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हो सकते हैं
- लगातार खांसी आना जो 3-4 हफ्तों से भी ठीक नहीं हो रही है
- सीने में दर्द होना
- सांस फूलना
- खांसते हुए मुंह से खून आना
- हर समय थकान महसूस होना
- वजन कम होना
- फेफड़ों का इंफेक्शन होना जो लंबे समय तक बना रहता है या बार-बार हो जाता है.
यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर कम होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करेंगे ये काम तो Hypotension से मिल सकती है राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
59 mins agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
1 hr agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
16 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
16 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
17 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
20 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
22 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
1 day agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines