Kise Nahi Khana Chahiye Multigrain Atta: हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि अपनी डाइट में अच्छी चीजों को शामिल किया जाती है. इसी लिस्ट में मल्टीग्रेन आटा मौजूद है. बता दें, इसे गेहूं, जौ, बाजरा, रागी, चना और कई तरह के अनाज मिलाकर बनाया जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ लोगों के लिए मल्टीग्रेन आटा पचाना मुश्किल हो सकता है और इससे गैस, पेट फूलना या अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि किन लोगों को मल्टीग्रेन आटे का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- ग्रीन जूस पीने का सही समय क्या है? एक्सपर्ट ने जानिए किन लोगों के लिए नहीं है फायदेमंद
किसे नहीं खाना चाहिए मल्टीग्रेन आटा?
कई बीमारियों में मल्टीग्रेन आटा खाना नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं इसका सेवन करने से बचें.
गैस और ब्लोटिंग की समस्या- मल्टीग्रेन आटे में फाइबर काफी ज्यादा होता है और ज्यादा फाइबर कई बार पाचन तंत्र को खराब करने का काम करता है. उन्हें मल्टीग्रेन आटा खाने के बाद दिक्कत महसूस हो सकती है.
कमजोर पाचन वाले लोग- यह आटा थोड़ा हैवी होता है, जिसे पचाना काफी मुश्किल हो जाता है. इसे पचने में काफी देर लगती है और अगर पेट साफ नहीं होगा तो आपको परेशानी हो सकती है.
छोटे बच्चों को ना खिलाएं- यह आटा बिल्कुल भी बच्चों को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि बच्चों का पाचन तंत्र अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता. ऐसे में ज्यादा फाइबर वाला खाना उन्हें पचाने में परेशानी हो सकती है.
एलर्जी वाले लोग- कुछ लोगों को खास अनाज जैसे जौ, बाजरा या चने से एलर्जी हो सकती है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो खुजली, पेट दर्द या उल्टी जैसी समस्या से बचें.
मल्टीग्रेन आटे के फायदे
- पाचन बेहतर होना
- वजन कंट्रोल होना
- दिल की सेहत के लिए अच्छा
- ब्लड शुगर को संतुलित रखना
- इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
मल्टीग्रेन आटा खाते समय रखें ये बातें
- शुरुआत में कम मात्रा में खाएं और धीरे धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएं.
- अगर गैस या पेट दर्द हो तो इसे कम मात्रा में खाएं.
- रात के बजाय दिन में खाना ज्यादा बेहतर रहता है. इसे हमेशा दिन में खाएं.
इसे भी पढ़ें- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचान लें वरना हो सकती है बड़ी परेशानी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
9 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines